search

Delhi Crime 3: साल 2012 की वो खौफनाक वारदात, जिस पर बनी है शेफाली शाह की क्राइम ड्रामा!

cy520520 2025-11-14 21:04:57 views 1242
  

दिल्ली क्राइम सीजन 3 की क्या है कहानी



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेफाली शाह की दिल्ली क्राइम के दोनों सीजन दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर और पसंद करने वाले बने। अब इस सीरीज का तीसरा सीजन भी आ गया है। 14 नवंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इस क्राइम ड्रामा का तीसरा सीजन रिलीज किया गया जिसमें Shefali Shah अपने प्रतिष्ठित किरदार डीजीपी वर्तिका चतुर्वेद के रूप में नजर आई। वहीं इस सीजन में हुमा कुरैशी ने नेगेटिव रोल प्ले किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली क्राइम के पहले दोनों सीजन दिल्ली में हुई रियल घटनाओं से प्रेरित थे। वहीं अब तीसरा सीजन भी दिल्ली में हुए एक और क्राइम को उजागर करेगा। आइए जानते हैं क्या है Emmy Award विनर वेब सीरीज दिल्ली क्राइम के सीजन 3 (Delhi Crime Season 3) की कहानी और कौन सी सच्ची घटना पर बेस्ड है वेब सीरीज का तीसरा सीजन।

  
किस सच्ची घटना पर आधारित है दिल्ली क्राइम सीजन 3?

18 जनवरी 2012 को दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में एक 15 साल की लड़की 2 साल की एक बेसुध बच्ची को लेकर पहुंची। जब डॉक्टर्स ने उस बच्ची को देखा तो वे हैरान हो गए क्योंकि बच्ची के दोनों हाथ टूटे हुए थे, सिर पर गहरी चोट थी और गाल पर काटने और जलाने के निशान थे। छोटी सी बच्ची के इस केस ने पूरे देश में दशहत फैला दी थी।

  

यह भी पढ़ें- Delhi Crime 3 Review: छह एपिसोड्स में आपको हिलने तक नहीं देगी ये सीरीज, लड़कियों की दुर्दशा देख कांप जाएगी रूह

डॉक्टर्स ने पुलिस को इसकी सूचना दी, उस बच्ची के दिमाग में खून का थक्का था और वह कोमा में थी। इस बच्ची को अस्पताल लाने वाली लड़की भी खुद मानव तस्करी का शिकार थी, पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उस बच्ची की असली मां को ढूंढ निकाला। जिससे पता चला कि उसकी मां जिसका नाम मुन्नी था, को नौकरी और शादी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया गया था और बाद में उसकी शादी करवा कर उसके तीनों बच्चों को अलग-अलग जगह बेच दिया था। जिसमें से एक वह 2 साल की बच्ची भी थी।
क्या हुआ था बच्ची के साथ

यह बात जानकर सब और हैरान हो गए कि बच्ची की यह हालत उस 15 साल की लड़की ने की थी जो उसे हॉस्पिटल लेकर आई थी, वह खुद भी मानव तस्करी का शिकार थी और उसके बॉयफ्रेंड ने उसका कई बार शोषण किया था। जब बच्ची रोती थी तो गुस्से में उस लड़की ने बच्ची को मारा, दांत से काटा, और उसके गाल जलाए। इस खुलासे ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था। सब बच्ची के लिए दुआएं मांग रहे थे।

  
इस बड़े अपराध का हुआ खुलासा

इस केस के आने के बाद मानव तस्करी (Human Trafficking) की एक बड़ी चैन का खुलास हुआ। जिसमें बच्ची की असली मां को भी बेच दिया गया था। जिन लोगों ने उसे बेचा और खरीदा उन्होंने कई और लड़कियों और महिलाओं को इसी तरह झांसा देकर खरीदा और बेचा था। 2 साल की बच्ची की काफी नाजुक थी और उसने लगभग 2 महीने अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ी, लोगों ने उसे मिरेकल बेबी नाम दिया। हालांकि एक रात उसे तीसरा हार्ट अटैक आया और डॉक्टर्स उसे नहीं बचा पाए।

  
दिल्ली क्राइम सीजन 3 की स्टोरी

बाद में पुलिस ने उस 15 साल की लड़की, उसके बॉयफ्रेंड और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुन्नी के दो अन्य बच्चों को भी ढूंढा और उन्हें अपनी मां के हवाले किया। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था क्योंकि एक बच्ची की इस घटना ने एक बड़े मानव तस्करी गैंग का खुलासा किया। इस कहानी को दिल्ली क्राइम सीजन 3 में दिखाया गया है। हालांकि मेकर्स ने मेंशन किया है कि सारी घटनाएं असली नहीं है बल्कि कुछ काल्पनिक भी हैं, लेकिन मूल कहानी दिल्ली में हुई एक सच्ची घटना से प्रेरित है।

  

फिल्म में Huma Qureshi ने लड़की की खरीद फरोख्त करने वाली गैंग की लीडर का किरदार निभाया है। सीरीज में लड़कियों के खिलाफ होने वाले कई अत्याचारों का पर्दाफाश किया गया है। जिनमें हरियाणा के गांवों में लड़कियों को शादी के लिए खरीदना, भीख मांगने के लिए छोटे बच्चों की खरीद फरोख्त, नौकरी या शादी का झांसा देकर मासूम लड़कियों को बेचना जैसे क्राइम शामिल है।

  

इस सीरीज को तनुज चोपड़ा ने निर्देशित किया है वहीं इसमें शैफाली शाह, रसिका दुग्गल, हुमा कुरैशी, राजेश तैलांग जैसे कलाकारों ने काम किया है।

यह भी पढ़ें- 8.5 रेटिंग वाली क्राइम सीरीज जिसे बनाने में लगे 62 दिन, इसके लिए 6 साल की गई थी रिसर्च
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156900