deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

VinFast की इलेक्ट्रिक MPV भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, दिखाई दिए कई बेहतरीन फीचर्स

deltin33 2025-11-14 19:31:31 views 641

  

VinFast Limo Green 7s भारत में टेस्टिंग के दौरान के दौरान दिखाई दी।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast भारतीय बाजार में अपने कदम तेजी से बढ़ा रही है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने नई Limo Green 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV का डिजाइन पेटेंट कराने के बाद उसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे अब भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइए VinFast Limo Green 7s 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV के बारे में जानते हैं कि इसे किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया जाएगा? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पहली बार भारत में नजर आई Limo Green

भारी कैमोफ्लेज्ड प्रोटोटाइप VinFast Limo Green की डिजाइन से काफी मिलती-जुलती है, जो हाल ही में वियतनाम में लॉन्च हुई थी। टेस्ट म्यूल में लंबा और वर्टिकल स्टांस, स्पेशल वर्टिकल टेल लैम्प्स और बड़ा ग्लासहाउस दिखाई दे रहे हैं। अलॉय व्हील डिजाइन और टेलगेट प्रोफाइल भी पेटेंट फाइलिंग में दिखाई गई मॉडल के समान हैं।
बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज

VinFast Limo Green में 60.1 kWh की बैटरी देखने के लिए मिल सकती है, जो 201 bhp की पावर जनरेट करने के इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है और 280 Nm का टॉर्क देती है। यह फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप है और NEDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 450 किलोमीटर की है। यह 10–70% फास्ट चार्जिंग केवल 30 मिनट में पूरी हो जाती है।
Limo Green का इंटीरियर और फीचर्स

  • वियतनाम में Limo Green में क्लीन और मिनिमलिस्टिक केबिन है। इसमें 10.1 इंच का इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले, लेदर जैसे अपहोल्स्ट्री, 360-डिग्री कैमरा और फ्लोटिंग सेंटर कंसोल मिलता हैं। भारत में भी यह मॉडल इसी तरह की सुविधाओं के साथ तीन-रो सीटिंग और सात यात्रियों की क्षमता के साथ आएगा।
  • अगर यह भारत में लॉन्च होती है, तो VinFast Limo Green कुछ ही इलेक्ट्रिक 7-सीटर MPVs में शामिल होगी, जैसे BYD eMAX 7 और Kia Carens Clavis EV। इसकी बड़ी साइज और फीचर्स की वजह से यह प्रीमियम फैमिली बायर्स और फ्लेट ऑपरेटर्स दोनों के लिए आकर्षक विकल्प हो सकती है।

भारत में निर्माण

VinFast ने तमिलनाडु में अपना Toothukudi प्लांट लॉन्च कर दिया है, जो वियतनाम के बाहर कंपनी का पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। यह प्लांट लोकल प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट दोनों को सपोर्ट करेगा और Limo Green इसके पहले मॉडलों में से एक हो सकती है। वियतनाम में इसकी कीमत लगभग VND 749 मिलियन (करीब ₹25 लाख) है, जिसमें 7 साल/1.6 लाख किमी की वारंटी शामिल है। अगर भारत में इसे प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च किया गया, तो यह बढ़ते इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन सकती है। लोकल टेस्टिंग शुरू होने के साथ ही VinFast Limo Green अगले साल भारत में अपने VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs के साथ डेब्यू करने के लिए तैयार है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

administrator

Credits
106643
Random