search

Gorakhpur News: बरामदे में सो रहे ऑटो चालक को मारी गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

deltin33 2025-11-14 17:36:38 views 1136
  

जांच करती फोरेंसिक टीम। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बरामदे में सो रहे ऑटो चालक धर्मराज साहनी (52) को गुरुवार की देर रात अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। अचानक चली गोली की आवाज से पूरा शिवपुर गांव सनसनी से भर गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो धर्मराज खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें तुरंत बीआरडी मेडिकल कालेज ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। सिकरीगंज थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धर्मराज रोजाना की तरह ऑटो चलाकर रात में लौटे। भोजन करने के बाद बरामदे में ही सो गए थे। रात करीब एक बजे हमलावर ने नजदीक से निशाना बनाकर पीठ में गोली मारी और अंधेरे में फरार हो गया। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ सिकरीगंज थाना पुलिस और एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी मौके पर पहुंच गए।

टीम ने बरामदे, फर्श, खाट और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की। पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल में अंदेशा जताया है कि आरोपी धर्मराज की दिनचर्या और सोने की जगह पहले से जानता था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिवार ने किसी भी तरह की दुश्मनी से साफ इनकार किया है, लेकिन पुलिस इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069