search

Madhubani vidhan sabha Chunav Result: 7 राउंड की काउंटिंग पूरी, मधुबनी सीट से RLM की बढ़त; RJD पिछड़ी

LHC0088 2025-11-14 17:36:31 views 857
  



डिजिटल डेस्क, मधुबनी। Madhubani vidhan sabha Election Result 2025 बिहार की सभी 243 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं, जिसमें एनडीए गठबंधन ने बड़ी बढ़त बनाई हुई है। मधुबनी सीट पर भी काउंटिंग लगातार जारी है।
सात राउंड की काउंटिंग के बाद हाल

  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा- 22612 (+ 668)
  • राजद- 21944 ( -668)
  • AIMIM- 2463 ( -20149)





यहां शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय लोकमोर्चा के माधव आनंद ने बढ़त बनाई हुई है। यह पार्टी एडीए गठबंधन का हिस्सा है। उन्हें अब तक कुल 3684 वोट मिले हैं। वहीं राजद के समीर कुमार महासेठ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। अब तक के रुझानों में Madhubani Vidhansabha seat पर जन सुराज तीसरे नंबर की पार्टी है, इसके उम्मीदवार अनिल कुमार मिश्रा को 643 वोट मिले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मधुबनी विधानसभा सीट का इतिहास

मधुबनी विधानसभा सीट बिहार की 36वीं विधानसभा है। यह सीट जिला मधुबनी और लोकसभा क्षेत्र मधुबनी में आती है। इस सीट पर पहली बार 1957 में चुनाव हुए थे जिसमें पीएसपी के रमाकांत चुनाव जीते थे। 2020 में आरजेडी के समीर कुमार ने चुनाव जीता था।  
सांस्कृतिक महत्व

दरभंगा एवं मधुबनी को मिथिला संस्कृति का द्विध्रुव माना जाता है। मैथिली तथा हिंदी यहां की प्रमुख भाषा है। विश्वप्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग एवं मखाना के पैदावार की वजह से मधुबनी को विश्वभर में जाना जाता है। इस जिला का गठन 1972 में दरभंगा जिले के विभाजन के उपरांत हुआ था।मधुबनी चित्रकला मिथिलांचल क्षेत्र जैसे बिहार के दरभंगा, मधुबनी एवं नेपाल के कुछ क्षेत्रों की प्रमुख चित्रकला है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com