search

Ghatsilabyelection 2025 : झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन को बढ़त

deltin33 2025-11-14 15:06:38 views 1259
  

झारखंड के जमशेदपुर स्थित कोऑपरेटिव कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्‍थल के बाहर बैठे कार्यकर्ता।



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड के घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। प्रारंभिक रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमेश चंद्र सोरेन 10,919 वोट हासिल कर शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच भी रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें मुख्य प्रतिद्वंद्वियों की बात करें तो रामदास मुर्मू (जेएलकेएम) को अब तक 4,972 वोट प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पंचानन सोरेन ने 117 वोट हासिल किए हैं। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की उम्मीदवार पार्वती हांसदा को 51 वोट मिले हैं।    उपचुनाव में बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे, जिनका प्रदर्शन भी चर्चा में है। इनमें विकास हेम्ब्रम ने 177 वोट, डॉ. श्रीलाल किस्कू ने 239 वोट, मनसा राम हांसदा ने 66 वोट, मनोज कुमार सिंह ने 106 वोट, नारायण सिंह ने 58 वोट, परमेश्वर टुडू ने 36 वोट, बसंत कुमार तोपनो ने 25 वोट, और रामकृष्ण कांति माहली ने 49 वोट हासिल किए हैं। इसके अलावा NOTA ने भी 376 वोट लेकर मतदाताओं की असंतोष अभिव्यक्ति को दर्शाया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470345