बाराचट्टी से चुनावी मैदान में मांझी की समधन ज्योति देवी, RJD की तनुश्रि दे रहीं टक्कर
डिजिटल डेस्क, बाराचट्टी (गया)। बाराचट्टी विधानसभा सीट (Barachatti Vidhan Sabha Seat Election Result 2025) पर मुकाबला रोचक है। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां से उनकी समधन ज्योति देवी बतौर एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने राजद की तनुश्री मांझी और जन सुराज के हेमंत पासवान की चुनौती है। इस सीट पर फेज 2 में यानी 11 नवंबर को मतदान हुआ था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बता दें कि बाराचट्टी विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। ये गया लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। जिला गया लगता है। यह सीट एससी के लिए रिजर्वड है।
यहां 1957 में हुए चुनाव में पीएसपी से श्रीधर विधायक बने थे। 2020 में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की ज्योति देवी यहां से विधायक बनी थीं। बाराचट्टी के गजरागढ़ में देवी का मंदिर काफी प्रसिद्ध है।
राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार बाराचट्टी में यदि परंपरागत गठजोड़ एकजुट नहीं रहे, तो ईबीसी, स्वर्ण और वैश्य मतदाता इस बार की बाजी पूरी तरह पलट सकते हैं।
दूसरी ओर, जन सुराज की सक्रियता ने दोनों प्रमुख गठबंधनों की गणित को उलझा दिया है। अनुसूचित जाति समाज, जिसकी वजह से यह सीट आरक्षित श्रेणी में आती है, अब भी स्थानीय नेतृत्व के केंद्र में है।
यह भी पढ़ें- Imamganj Election Result 2025: जीतनराम मांझी की बहू दीपा कर पाएंगी कमाल या रितु जलाएंगी लालटेन?
यह भी पढ़ें- Bihar chunav 2025 Result LIVE: बिहार में वोटों की गिनती आज, काउंटिंग सेंटर पर उमड़ने लगी समर्थकों की भीड़ |