deltin33 • 2025-11-14 10:07:12 • views 721
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को 11 बजे लोक भवन में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें अशोक लीलैंड को लखनऊ में प्लांट लगाने के लिए और अधिक भूमि देने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दी जा सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अभी उसे 70 एकड़ भूमि दिया गया है। इसके अलावा जेपी को भूमि के बदले दी गई धरोहर राशि को वापस करने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल सकती है। कैबिनेट की बैठक एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को रखे जाने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार गन्ना मूल्य बढ़ाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल सकती है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने गन्ना मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की थी। अब इसका प्रस्ताव शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में आ सकता है।
मथुरा में छाता तहसील के कोकिलावन शनिधाम मंदिर के सामने यात्री सुविधा केंद्र व पार्किंग बनाने के लिए भूमि देने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी जा सकती है। इसके अलावा पर्यटन विभाग के दो प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। नगर विकास विभाग और आवास विभाग के प्रस्ताव भी आने की उम्मीद है।
कैबिनेट बैठक के बाद सरकार के सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व राज्यमंत्री भी शामिल होंगे। यह बैठक दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। |
|