search

पुलिस के पास है इन 25 लोगों के मोबाइल नंबरों की लिस्ट, इनका आजाद से क्या है कनेक्शन?

deltin33 2025-11-14 09:36:52 views 1268
  

शामली के कस्बा झिंझाना के मुहल्ला शेखा मैदान में सलारा में एटीएस द्वारा गुजरात में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी का मकान व आजाद सुलेमान। सौ. स्वजन






जागरण संवाददाता, शामली। कोलकाता में आजाद के साथ जमात पर गए लोगों से भी जल्द ही पूछताछ हो सकती है। टीम को 25 ऐसे लोगों के मोबाइल नंबरों की सूची मिली है, जो आजाद के संपर्क में थे। गुरुवार को खुफिया विभाग की एक टीम आजाद के घर पहुंची और उसके भाई शहजाद से उक्त 25 लोगों के नंबरों के संबंध में जानकारी की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूत्रों की माने तो पांच मोबाइल नंबर मुहल्ले में ही रहने वाले लोगों के हैं, जो आजाद के साथ कोलकाता जमात में गए थे। आजाद के भाई शहजाद ने बताया कि कोई स्थानीय टीम थी। जमात में आजाद के साथ गए लोगों के संबंध में पूछताछ करके गई है।

रविवार को गुजरात एटीएस ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक शामली के झिंझाना निवासी 20 वर्षीय आजाद है। एटीएस यूपी की टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है, वहीं स्थानीय स्तर पर भी जांच शुरू हो गई। सूत्रों की माने तो टीम को 25 ऐसे मोबाइल नंबर की सूची मिली है, जो लगातार आजाद के संपर्क में थे।

ऐसे में आजाद के संपर्क में रहने वाले लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। कहीं आजाद से जुड़े लोगों की तो कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं है। गुरुवार को आजाद के भाई शहजाद ने बताया कि दो लोग आए थे और उन्होंने मोबाइल नंबर दिखाकर लोगों के संबंध में पूछताछ की।

लिस्ट में जिन लोगों के मोबाइल नंबर हैं, उनमें कुछ मुहल्ले के ही निवासी थे जो आजाद के साथ जमात में कोलकाता गए थे। टीम ने उक्त लोगों से बातचीत की या नहीं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। खुफिया विभाग के सूत्रों की माने तो आजाद जिन लोगों से संपर्क में था उनमें शामली के अलावा बुढ़ाना और अन्य जगहों के है।

हालांकि अधिकारिक तौर पर फिलहाल इसकी पुष्टि हुई है। आजाद के पिता सुलेमान ने बताया कि ऐसी टीम रविवार को भी घर आई थी, लेकिन जो गुरुवार को टीम आई उन्होंने आजाद के भाई शहजाद से ही बातचीत की। बताया गया कि आजाद के साथ मुहल्ले निवासी पांच से सात युवक भी कोलकाता की जमात में अगस्त में गए थे। पुलिस और खुफिया विभाग के अलावा एटीएस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069