search

Kargahar vidhan sabha Chunav Result: महागठबंधन की फ्रेंडली फाइट का JDU उठाएगी फायदा या रितेश मारेंगे बाजी?

deltin33 2025-11-14 04:07:09 views 1035
  



डिजिटल डेस्क, रोहतास। बिहार के Kargahar vidhan sabha Election Result 2025 पर देशभर की नजरें हैं। इसके दो कारण हैं। पहला ये कि यहां से भोजपुरी के मशहूर सिंगर Ritesh Panday चुनाव मैदान में हैं। दूसरा कारण यहां महागठबंधन की फ्रेंडली फाइट है। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से विधायक संतोष मिश्र और CPI से महेंद्र प्रसाद गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, जदयू ने वशिष्ट सिंह को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

2020 के Bihar vidhan sabha chunav Result में त्रिकोणीय लड़ाई हुई थी। इसमें महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार संतोष मिश्र ने एनडीए के जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह (कुर्मी) को लगभग चार हजार मतों से हराकर जीत हासिल की थी। कांग्रेस उम्मीदवार को लगभग 60 हजार व एनडीए को 56 हजार मत प्राप्त हुए थे। वहीं, बसपा उम्मीदवार उदय प्रताप सिंह (कुर्मी) तीसरे स्थान पर थे उन्हें लगभग 47 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे, जबकि लोजपा से राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह (राजपूत) लगभग 17 हजार मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470048