search

Chanpatia vidhan sabha Chunav Result: भाजपा के गढ़ में गल पाएगी मनीष कश्यप की दाल? जल्द होगा फैसला

deltin33 2025-11-14 03:37:40 views 1242
  

मनीष कश्यप, उमाकांत सिंह और अभिषेक रंजन



डिजिटल डेस्क, पश्चिम चंपारण। जिले की चनपटिया विधानसभा सीट बिहार की हॉट सीट मानी जा रही है, क्योंकि यहां से फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप, जनसुराज की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के अभिषेक रंजन और भाजपा के विधायक उमाकांत सिंह से है। Chanpatia vidhan sabha Election Result 2025 में साफ हो जाएगा कि यहां से कौन विधायक बनेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सिकरहना नदी के बाढ़ एवं कटाव से त्रस्त इस विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प है। कभी कांग्रेस और सीपीआइ का गढ़ माने जाने वाला इस विधानसभा क्षेत्र पर वर्ष 2000 से लगातार भाजपा का कब्जा है।

इस सीट पर ब्राह्मण और यादव वोटरों का दबदबा माना जाता है। मुस्लिम वोटरों की भी अच्छी संख्या हैं, वहीं, भूमिहार और कोइरी भी निर्णायक भूमिका में हैं। 1957 से इस सीट पर चुनाव हो रहे हैं।

पहले चुनाव में कांग्रेस की केतकी देवी जीतने में सफल रही थीं। 1962 और 1967 में लगातार दो बार प्रमोद मिश्रा कांग्रेस की टिकट पर यहां से जीते थे। संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के वीर सिंह 1969 में चुनाव जीते थे। फिर 1972 में कांग्रेस के उमेश प्रसाद वर्मा चुनाव जीत गए।

लेकिन बाद में सीपीआइ यहां से 1980, 1985 और 1995 में जीतने में कामयाब रही। साल 2000 के विधानसभा चुनाव से भाजपा ने जीत का जो सिलसिला शुरू किया वह अब तक जारी है। भाजपा यहां से लगातार छह बार चुनाव जीत चुकी है।  

2015 में इस सीट पर भाजपा और जदयू के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। भाजपा के प्रकाश राय ने जदयू के एनएन शाही को महज 464 वोट से हराया था।

सीपीआइ के ओमप्रकाश क्रांति 10,136 मत लेकर तीसरे स्थान पर थे। जबकि 2010 में भाजपा के चंद्रमहोन राय ने बसपा के एजाज हुसैन को 23 हजार से ज्यादा वोट से हराया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069