deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Shardiya Navratri 2025: कन्या पूजन में जरूर दें ये उपहार, मिलेगा माता रानी का आशीर्वाद

LHC0088 2025-9-30 18:33:41 views 932

  Shardiya Navratri 2025 कन्या पूजन में क्या देना चाहिएं?





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र की अष्टमी यानी 30 सितंबर और नवमी को यानी 1 अक्टूबर को कन्या पूजन किया जाएगा। कन्याओं को देवी के स्वरूप माना जाता है, ऐसे में नवरात्र में किया जाने वाला कन्या पूजन विशेष महत्व रखता है। ऐसे में आपको भूल से भी कन्याओं (Kanya Pujan gifts ideas) को इस तरह के उपहार नहीं देने चाहिए, वरना आपको देवी मां की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


जरूर दें ऐसे उपहार

कन्याओं को भोजन करवाने के बाद आप उन्हें पढ़ाई से जुड़ा सामान जैसे किताबें, पेन, पेंसिल, बॉक्स, कलरिंग बुक, आदि दे सकते हैं। इसके साथ ही कन्याओं को खिलौने और लाल या पीले रंग के वस्त्र भी देना शुभ होता है। आप कन्या पूजन के दौरान शृंगार की सामग्री जैसे क्लिप, चूड़ी आदि भी उपहार के रूप में दे सकते हैं।

  


भूल से भी न दें ये उपहार

कन्याओं को कभी भी लोहे या प्लास्टिक से बनी हुई चीजें नहीं देनी चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही अपने घर आइ कन्याओं को काले रंग की चीजें या फिर कपड़े भी नहीं देने चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कन्याओं को गलती से भी पुरानी या फिर इस्तेमाल हुई चीजें न दें। इससे देवी मा नाराज हो सकती हैं।

  


इस तरह करें विदा

कन्याओं को भोजन करवाने के बाद उनका आशीर्वाद लें और माता रानी के जयकारे लगाते हुए उन्हें विदा करें। इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि कन्याओं को खाली हाथ विदा नहीं करना चाहिए, इसलिए अपनी इच्छा के अनुसार, दक्षिणा आदि भी जरूर दें। आप कन्याओं को प्रसाद भी दे सकते हैं। इस प्रकार माता रानी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं।

यह भी पढ़ें - Navratri 2025: मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के समय किन-किन बातों का रखें ख्याल? कलश और उसमें रखे जल का क्या करें?



यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2025: दुर्गा अष्टमी के दिन इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जरूर करें ये खास उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67704