जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शुक्रवार की सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। जिले में दो एमएलसी व चार एमएलए समेत 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति स्ट्रॉन्ग रूम के सात भवन में सभी विधानसभा के मतों की गिनती करने के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एक तरफ जहां 150 से ज्यादा मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, वही 550 से ज्यादा कर्मियों और पदाधिकारी को लगाया गया है। सातों विधानसभा की मतगणना एक साथ शुरू करने के लिए एक तरफ जहां सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
वहीं, सभी तैयारियां को गुरुवार की देर रात तक पूरा कर लिया गया है। चारों तरफ जहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो रही है, वही लगातार डीएम और एसपी समेत प्रेक्षक इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
शुक्रवार की सुबह जिन 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें प्रमुख चेहरों में दो एमएलसी- संदेश विधानसभा से राधाचरण साह और जगदीशपुर विधानसभा से भगवान सिंह कुशवाहा भाग्य आजमा रहे हैं। इनके साथ बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, अगिआंव विधायक शिव प्रकाश रंजन, तरारी विधायक विशाल प्रशांत और शाहपुर विधायक राहुल तिवारी समेत कई पूर्व विधायक और विधायक के पुत्रों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे के बीच हो जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने के बाद नौ बजे से के बाद रुझान मिलने लगेगा तथा 11 बजे के बाद से परिणाम आने की संभावनाएं व्यक्त की गई है।
सुबह पांच बजे चुनाव कर्मियों को दी जाएगी तीसरी ट्रेनिंग
मतगणना कार्य सुचारू रूप से और शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए लगभग 650 पदाधिकारी और मतगणना कर्मियों को तीसरा प्रशिक्षण शुक्रवार की सुबह पांच बजे दिया जाएगा। इसके लिए कार्मिक कोषांग के द्वारा सभी प्रकार की तैयारी को पूरा कर ली गई है। दूसरी तरफ प्रत्याशियों, कर्मचारी, पदाधिकारी, अभिकर्ता और पत्रकारों को भी पर्याप्त संख्या में पास निर्गत किया गया है।
सातों विधानसभा के लिए बना जिला और आरओ नियन्त्रण कक्ष
विधानसभा नाम, जिला नियंत्रण एवं आरओ नियंत्रण कक्ष
विधानसभा नाम जिला नियन्त्रण आरओ नियन्त्रण कक्ष
संदेश
06182-222136
06182-299972
बड़हरा
06182-222145
06182-221301
आरा
06182-222152
06182-239766
अगिआंव
06182-222163
06181-223301
तरारी
06182-222170
06181-223301
जगदीशपुर
06182-222176
06181-280416
शाहपुर
06182-222183
9031071426
सातों विधानसभा में मतदान केंद्रों और प्रत्याशियों की संख्या
विधानसभा अनुसार मतदान केंद्र एवं प्रत्याशियों की संख्या
विस नाम मतदान केंद्र प्रत्याशियों की संख्या
संदेश
367
11
बड़हरा
362
13
आरा
371
13
अगिआंव
326
09
तरारी
376
15
जगदीशपुर
373
10
शाहपुर
376
11
योग
2551
82
सातों विधानसभा में हुए मतदान का प्रतिशत
विधानसभा अनुसार मतदान प्रतिशत (%)
विस नाम पुरुष महिला कुल
संदेश
62.39
63.45
62.89
बड़हरा
57.47
59.74
58.54
आरा
57.01
55.67
56.38
अगिआंव
56.13
60.49
58.17
तरारी
62.85
65.90
64.27
जगदीशपुर
58.96
63.62
61.15
शाहपुर
56.07
60.46
58.11
योग
58.69
61.28
59.90
|