search

आज तय होगी किसकी नैया पार और किसकी डूबेगी, शेखपुरा-बर्बीघा में प्रतिष्ठा, निष्ठा और भविष्य सब दांव पर

cy520520 2025-11-13 20:07:42 views 942
  

बिहार विधानसभा चुनाव



जागरण संवाददाता, शेखपुरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों की घड़ी आखिरकार आ गई है। आज सुबह 8 बजे से जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में मतगणना शुरू होगी। दोपहर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि किसके सिर पर विधायक बनने का ताज सजेगा और किसकी नाव बीच मंझधार में रह जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले की दो विधानसभा सीटों शेखपुरा और बरबीघा पर 6 नवंबर को मतदान हुआ था। अब इन दोनों क्षेत्रों के 18 प्रत्याशियों (शेखपुरा से 9 और बरबीघा से 9) की किस्मत ईवीएम में बंद है, जिसका फैसला आज खुलने वाला है।

मतगणना के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। परिसर को तीन सुरक्षा घेरे में बांटा गया है, जिसमें केंद्रीय बल और बिहार पुलिस दोनों की तैनाती की गई है।

शेखपुरा की मतगणना 22 चरणों में और बरबीघा की 20 चरणों में होगी। हर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम की गिनती के लिए 14-14 टेबल, जबकि पोस्टल बैलेट के लिए अलग से एक-एक टेबल लगाई गई है। सुबह 9 बजे तक पहले रुझान आने की संभावना है।

मतगणना की प्रक्रिया की निगरानी के लिए उप विकास आयुक्त संजय कुमार को शेखपुरा का प्रभारी और अपर समाहर्ता लखिंद्र पासवान को बरबीघा का प्रभारी बनाया गया है।

मतगणना के बाद किसी भी प्रकार के विजयी जुलूस या प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

इस चुनाव परिणाम से केवल प्रत्याशियों की जीत-हार ही नहीं, बल्कि कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा और निष्ठा भी दांव पर लगी है।

यह परिणाम उन राजनीतिक समीकरणों को भी उजागर करेगा जो परदे के पीछे से बुने गए थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि आज का परिणाम भितरघात करने वालों और सच्ची निष्ठा निभाने वालों दोनों की परीक्षा है। यह नतीजे न केवल प्रत्याशियों की राजनीतिक जमीन तय करेंगे, बल्कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, सांसद विवेक ठाकुर और अरुण भारती जैसे दिग्गजों के प्रभाव का पैमाना भी बनेंगे।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं, किसके माथे पर सजेगा जीत का ताज, और किसकी राजनीतिक प्रतिष्ठा आज की मतगणना में दांव पर रह जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139673

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com