search

‘ओडिशा बनेगा विकसित भारत का इंजन’, नीलगिरी में CM माझी का ऐलान

cy520520 2025-11-13 19:37:19 views 1275
  



लावा पांडे, बालेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आज बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे नीलगिरी के पुलिस  मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। वहां पर पहुंच सबसे पहले वे निलगिरी में महाप्रभु जगन्नाथ के मंदिर का परिदर्शन किए थे तथा महाप्रभु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए थे।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नीलगिरी जगन्नाथ मंदिर को ओडिशा का तीसरा श्री क्षेत्र भी माना जाता है। इसके बाद सीधे मुख्यमंत्री का काफिला  पुलिस मैदान में बने मंच की ओर रवाना हो गया था। मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री का स्थानीय नेताओं और विधायकों ने भव्य स्वागत किया था।

उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री माझी ने कहा था कि भारत के प्रथम गृह मंत्री तथा लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वे जयंती के मौके पर भारत सरकार के द्वारा और राज्य सरकार के द्वारा आयोजित “एकता पदयात्रा“ या फिर “रन फॉर यूनिटी“ के मौके पर निलगिरी में पहुंचकर मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है।  
विकसित भारत का सपना जल्द होगा पूरा

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “विकसित भारत“ का सपना जल्द ही पूरा होगा तथा ओडिशा इस विकसित भारत में इंजन की भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आज इस विशाल जनसभा में भारी संख्या में युवा वर्ग शामिल हुए हैं। युवक ही आगामी दिन के भारत के भविष्य है।  

उन्होंने कहा कि 2036 में ओडिशा के गठन का 100 वर्ष पूरा होने वाला है तथा सन् 2036 में विकसित भारत के तहत ओडिशा पूरे देश का नेतृत्व करेगा इसी के तहत प्रधानमंत्री का ओडिशा और ओडिशा के लोगों के प्रति विशेष आशीर्वाद रहा है।

मुख्यमंत्री के साथ मंच पर राज्य के मंत्री सूर्यवंशी सूरज ,नीलगिरी के विधायक संतोष खटुआ, रेमुना के विधायक गोविंद चंद्र दास, बालेश्वर सदर के विधायक मानस दत्त समेत भाजपा से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156118