UP Anganwadi Bharti 2025: यूपी आंगनवाड़ी एवं सहायिका भर्ती की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Aganwadi Karykatri) एवं आंगनवाड़ी सहायिका (Aganwadi Sahayika) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। पात्र महिला अभ्यर्थी विभाग की ओर से निर्धारित अंतिम तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर भर सकते हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही ही किया जा सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जनपद वाइज आवेदन की लास्ट डेट
| जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री | आवेदन की लास्ट डेट | जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका | आवेदन की लास्ट डेट | | हापुड़- 43 | 20 नवंबर 2025 | ललितपुर - 262 | 1 दिसंबर 2025 | | अमरोहा (जेपी नगर)- 12 | 25 नवंबर 2025 | शामली - 242 | 1 दिसंबर 2025 | | ललितपुर-22 | 27 नवंबर 2025 | सीतापुर - 1408 | 1 दिसंबर 2025 | | प्रतापगढ़-15 | 28 नवंबर 2025 | लखीमपुर खीरी-1407 | 1 दिसंबर 2025 | | सिद्धार्थनगर-13 | 24 नवंबर 2025 | प्रतापगढ़-1274 | 5 दिसंबर 2025 | | औरेया-10 | 27 नवंबर 2025 | देवरिया - 802 | 1 दिसंबर 2025 | | गोंडा - 14 | 28 नवंबर 2025 | गाजियाबाद-411 | 2 दिसंबर 2025 | | देवरिया-4 | 30 नवंबर 2025 | बस्ती - 899 | 2 दिसंबर 2025 | | बागपत -61 | 30 नवंबर 2025 | बिजनौर - 1016 | 5 दिसंबर 2025 | | सीतापुर - 38 | 1 दिसंबर 2025 | औरेया-728 | 2 दिसंबर 2025 | | लखीमपुर खीरी-12 | 1 दिसंबर 2025 | एटा-642 | 2 दिसंबर 2025 | | गाजियाबाद-74 | 2 दिसंबर 2025 | बागपत-553 | 1 दिसंबर 2025 | | आंबेडकर नगर -22 | 2 दिसंबर 2025 | गौतम बुद्ध नगर - 240 | 3 दिसंबर 2025 | | महोबा-6 | 2 दिसंबर 2025 | हापुड़-290 | 2 दिसंबर 2025 | | गौतम बुद्ध नगर-54 | 3 दिसंबर 2025 | महोबा -285 | 2 दिसंबर 2025 | | चंदौली-10 | 3 दिसंबर 2025 | आंबेडकर नगर -849 | 2 दिसंबर 2025 | | - | - | अलीगढ़ -907 | 3 दिसंबर 2025 | | - | - | पीलीभीत - 453 | 3 दिसंबर 2025 | | - | - | चंदौली - 528 | 3 दिसंबर 2025 | | - | - | गोंडा -725 | 3 दिसंबर 2025 | | - | - | झांसी - 532 | 3 दिसंबर 2025 | | - | - | गोरखपुर - 1256 | 3 दिसंबर 2025 | | - | - | भदोही - 369 | 5 दिसंबर 2025 | | - | - | झांसी - 1554 | 5 दिसंबर 2025 |
आंगनवाड़ी पदों के लिए पात्रता एवं मापदंड
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, परास्नातक अधिकतम योग्यता है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर होगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इस तरीके से भरे फॉर्म
- यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर पहले रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
- उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है।
- UP Aganwadi Bharti 2025 Application form डायरेक्ट लिंक
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
फॉर्म भरने के साथ किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस जमा नहीं करनी है अर्थात सभी श्रेणी के उम्मीदवार निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- UP Home Guard Vacancy: उत्तर प्रदेश में होम गार्ड के 45000 पदों पर भर्ती का एलान, जानें कब स्टार्ट होंगे आवेदन |