search

Agra Weather News: ताजमहल के शहर में बदलेगा मौसम! तापमान गिरेगा और छाएगी धुंध

deltin33 2025-11-13 17:07:19 views 517
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। 17 नवंबर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी, लेकिन अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं आएगा। सुबह धुंध देखने को मिल सकती है, लेकिन दिन में धूप निकलेगी। उधर, बुधवार को प्रदेश के ठंडे शहरों में आगरा छठे स्थान पर रहा। सबसे ठंडा शहर 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ इटावा रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
गुरुवार से तापमान में कमी आने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  

शहर में बुधवार सुबह खुले क्षेत्रों में हल्की धुंध देखने को मिली। सूर्योदय तो समय पर हुआ, लेकिन धुंध की वजह से धूप का असर कम रहा। सुबह 8:30 बजे के करीब आसमान साफ हुआ। इसके बाद दिनभर धूप निकली। शाम ढलने पर ठंड एक बार फिर बढ़ गई। अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

  

प्रदेश के ठंडे शहर





क्रम, शहर, न्यूनतम तापमान


1, इटावा, 8.4
2, कानपुर शहर, 10.0
3, बरेली, 10.4
4, अयोध्या, बुलंदशहर 11.0
5, प्रयागराज, 11.3
6, आगरा, फुरसतगंज (अमेठी), मेरठ, 11.4

  
प्रदेश के ठंडे शहरों में बुधवार को छठे स्थान पर रहा आगरा

  

सामान्य से अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1310K

Threads

0

Posts

4010K

Credits

administrator

Credits
400790

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com