search

लखनऊ में सीएम से मिले गाजियाबाद शहर विधायक संजीव शर्मा, हाउस टैक्स की दर कम होने की जगी उम्मीद

Chikheang 2025-11-13 15:07:23 views 876
  

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करते शहर विधायक संजीव शर्मा। सौ. स्वयं



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा डीएम सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर बढ़ाए जाने का शहरवासी विरोध कर रहे हैं। नगर निगम ने सदन से बढ़े संपत्ति कर के प्रस्ताव को निरस्त किए जाने के बाद भी संपत्ति कर की दर नहीं घटाई है। इससे शहरवासी परेशान हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मुद्दे को लेकर शहर विधायक संजीव शर्मा ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और नगर निगम द्वारा संपत्ति कर की दर में की गई बढ़ोत्तरी को कम करने की मांग की है। उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यमंत्री करदाताओं के हक में निर्णय ले सकते हैं।

नगर निगम गाजियाबाद के पांच जोन में छह लाख से अधिक करदाता हैं। संपत्ति कर की दर में बढ़ोत्तरी के कारण करदाताओं की जेब पर भार पड़ा है, कई गुना संपत्ति कर बढ़ा दिया गया है। इस वजह से बड़ी संख्या में करदाताओं ने अभी संपत्ति कर जमा नहीं किया है। संपत्ति कर की दर को बढ़ाए जाने के विरोध में हाई कोर्ट में भी मामला लंबित है।

शहर विधायक संजीव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनको नगर निगम द्वारा की गई संपत्ति कर की दर में वृद्धि के कारण शहरवासियों के अंदर जो रोष है, उसके बारे में विस्तार से बताया है। उनको बताया गया कि कई गुना टैक्स बढ़ाया गया है, इसमें संशोधन किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह इस संबंध में नगर विकास विभाग के अधिकारियों और मंत्री के साथ बैठक करेंगे, टैक्स को कम करने के लिए जल्द ही निर्देश जारी करेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160505