search

अमेरिका में 43 दिन बाद शटडाउन खत्म! सीनेट ने पास किया बिल, ट्रंप के हस्ताक्षर का इंतजार

Chikheang 2025-11-13 13:33:37 views 1233
  

डोनल्ड ट्रंप। अमेरिका के राष्ट्रपति। (फोटो- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में पिछले 43 दिन से जारी शटडाउन अब समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। अमेरिकी सीनेटर यानी सांसदों ने इसको समाप्त करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है।

व्हाइट हाउस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप आज इस बिल पर साइन करेंगे। जैसे ही इस बिल पर ट्रंप हस्ताक्षर करेंगे, अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन समाप्त हो जाएगा।
सरकारी कर्मचारियों पर शटडाउन का असर

बता दें कि बुधवार को अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जिस समय शटडाउन खत्म करने वाला बिल पारित हुआ, तो सदन में जोरदार तालियां गूंज उठीं। इस दौरान कई सांसद खुशी से झूम उठे और एक दूसरे से गले मिले। वहीं, कुछ सांसद वोटिंग के दौरान हाउस से बाहर निकल गए। सदन में ये बिल 222 के मुकाबले 209 वोटों से पारित कर लिया। वहीं, बिल के पारित होते ही ट्रंप ने कहा कि इस बिल पर वह जल्द दी हस्ताक्षर करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस शटडाउन के कारण संघीय कर्मचारी को कई वेतन नहीं मिले, यात्री हवाई अड्डों पर फंसे रहे और लोग अपने परिवारों के लिए भोजन जुटाने हेतु फूड बैकों के बाहर कतारों में खड़े रहे हैं।
डेमोक्रेट्स की नाराजगी की वजह क्या है?

माना जा रहा है कि इस बिल से डेमेक्रेटिक पार्टी के सांसद काफी नाराज है। उनका कहना है कि सीनेट में हुए समझौते में वे हेल्थकेयर सब्सिडी का विस्तार नहीं हासिल कर सके। हाउस में पहली प्रक्रिया की वोटिंग 213-209 रही, जिससे फाइनल वोटिंग का रास्ता साफ हुआ है। डेमोक्रेट्स ने आरोप लगाया कि 40 दिनों के लंबे संघर्ष के बाद भी उन्हें अपनी मुख्य मांगों में कोई लाभ नहीं मिला। (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: \“आतंकी हमले की जांच करने में भारत सक्षम, हम भी मदद के लिए तैयार\“; लाल किला ब्लास्ट में आया US का बयान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953