पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल। (जागरण)
संवाद सूत्र, पाटन। वाहन चेकिंग के दौरान कार को रोकने का प्रयास कर रही पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक आरोपित घायल हो गया।
दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं, दो अन्य साथी भाग निकले। घायल आरोपित पर गंगाघाट समेत अन्य थानों में लूट और चोरी के 17 मुकदमे दर्ज हैं।
एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह स्वाट टीम के साथ अकवारा नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक कार पुलिस को देखकर भागी और अकवारा पुलिया से टकरा गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पीछा करने पर कार सवार दो आरोपितों ने फायरिंग कर दी। एक पुलिस कर्मी के कान के पास से गोली निकल गई। खुद को बचाते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें आरोपित धीरज पुत्र सुरेश निवासी शारदा नगर कोतवाली गंगाघाट पैर में गोली लगने से घायल हो गया।Numerology Horoscope 2025, Aaj Ka Ank Jyotish 30 September 2025 , mulank 4 Predictions , mulank 5 Predictions , mulank 6 Predictions monday Numerology, Numerology Horoscope, 30 September 2025 Numerology Horoscope, Aaj Ka Ank Jyotish, Today Numerology Horoscope , Numerology Numerology Predictions, आज का अंक ज्योतिष, आज का अंक ज्योतिष 30 सितंबर 2025, 30 सितंबर 2025 का अंक ज्योतिष, आज का अंकफल 30 सितंबर 2025, दैनिक अंक ज्योतिष 2025
पुलिस ने भाग रहे दूसरे आरोपित को भी पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय पुत्र राजू निवासी आजाद नगर थाना गंगाघाट बताया। वहीं, आरोपितों के दो साथी जो कार के साथ बाइक से चल रहे थे वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।
एएसपी ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए धीरज ने लूट व चोरी की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। उस पर 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल रहीं।
इन्हीं महिला पुलिस कर्मियों ने भाग रहे दूसरे आरोपित विजय को पकड़ा है। क्षेत्र में कई बड़ी चोरी की घटनाओं का राजफाश होने की संभावना है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
 |