search

टीबी के नए मामलों में 2015 से 21 प्रतिशत की गिरावट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

Chikheang 2025-11-13 12:36:45 views 1247
  

टीबी के नए मामलों में 2015 से 21 प्रतिशत की गिरावट (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई,नई दिल्ली। भारत में टीबी के नए मामलों में 2015 से उल्लेखनीय गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2025 के हवाले से बताया कि भारत में टीबी के मामलों (हर वर्ष सामने आने वाले नए मामलों) में 21 प्रतिशत की कमी आई है, जो 2015 में प्रति लाख जनसंख्या पर 237 से घटकर 2024 में प्रति लाख जनसंख्या पर 187 रह गई है। यह कमी वैश्विक गिरावट (12 प्रतिशत) की तुलना में लगभग दोगुनी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नई तकनीकों को तेजी से अपनाने, सेवाओं के विकेंद्रीकरण और व्यापक कार्यक्रमों के चलते देश में उपचार कवरेज 2024 में 92 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। यह कवरेज 2015 में 53 प्रतिशत था। 2024 में अनुमानित 27 लाख मामलों में से 26.18 लाख टीबी मरीजों का निदान किया गया।

मंत्रालय ने बताया कि इससे ऐसे मामलों की संख्या कम करने में मदद मिली, जो टीबी से पीड़ित होने के बावजूद इस कार्यक्रम से जुड़े नहीं थे। इस तरह के मामलों की संख्या 2015 में अनुमानित 15 लाख से घटकर 2024 में एक लाख से कम हो गई।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उपचार सफलता दर 90 प्रतिशत तक बढ़ गई है, जो वैश्विक उपचार सफलता दर 88 प्रतिशत से अधिक है। भारत में टीबी मृत्यु दर 2015 में प्रति लाख जनसंख्या 28 से घटकर 2024 में प्रति लाख जनसंख्या पर 21 रह गई है।

  

वैश्विक स्तर पर बढ़े टीबी के मामले

डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दुनिया भर में पिछले साल टीबी के मामले फिर बढ़ गए और 2023 के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। 2024 में दुनिया में टीबी के 83 लाख नए मामले पाए गए। डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्यूबरक्लोसिस रिपोर्ट 2025 के अनुसार, इंडोनेशिया, फिलीपींस, चीन और पाकिस्तान जैसे देशों में नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143648

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com