अभी तक नहीं है दिल्ली सरकार के पास अपना ‘लोगो’
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार पहली बार दिल्ली राज्य (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली) का अपना आधिकारिक लोगो तैयार कर रही है। सरकार का दावा है कि यह लोगो दिल्ली के इतिहास, संस्कृति, विकास और जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक होगा। इसको लेकर कवायद जारी है। लोगो को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अब एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सरकार ने लोगो के डिजाइन व उसके चयन को लेकर माइजीओवीडाटइन (mygov.in) पोर्टल पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर निर्धारित की गई थी। पोर्टल पर पूरे देश से कुल 1800 प्रविष्टियां/डिजाइन प्राप्त हुए हैं।
new-delhi-city-state,New Delhi City news,PM Modi Durga Puja,Vijayadashami celebration,CR Park Durga Puja,Yamunapar Dussehra,Delhi traffic advisory,SPG security arrangements,Ramleela Committee Indraprastha,East Delhi events,Dussehra 2024,Delhi news
मुख्यमंत्री के अनुसार प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन करने और उनमें से चयन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित का गठन किया गया है, जो पोर्टल पर प्राप्त सभी लोगो डिज़ाइन प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर उन्हें अंतिम रूप देगी। समिति में विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े विशेषज्ञों को सदस्य बनाया गया है। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा है कि यह लोगो दिल्ली की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा। सरकार चाहती है कि यह लोगो दिल्ली के आधुनिक, पारदर्शी और जनकल्याणकारी शासन को दर्शाए।
 |