deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

WEATHER : ला-नीना का असर : तेजी से गिरा तापमान, जमशेदपुर में 12.4 पहुंचा पारा, नवंबर में महसूस हुई जनवरी जैसी ठंड

LHC0088 2025-11-13 04:07:06 views 980

  

फाइल फाेटो।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में इस बार सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। नवंबर के पहले पखवाड़े में ही तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।    मौसम विभाग के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा तथा फरवरी तक ठंड का असर बना रहेगा।  

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार सर्दी लंबी चलेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो इस वर्ष ठंड की तीव्रता का प्रमुख कारण ला-नीना है। यह एक जलवायु घटना है, जिसमें प्रशांत महासागर के तापमान में गिरावट आती है। इससे उत्तरी और मध्य भारत में ठंडी हवाएं अधिक सक्रिय हो जाती हैं।   विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कोहरे से घटेगी दृश्यता, बढ़ेगा खतरा

जमशेदपुर में सुबह और शाम के समय अब कोहरा छाने लगा है। विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों में दृश्यता घटकर 200 मीटर तक रह सकती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा। वाहन चालकों को फॉग लाइट का प्रयोग करने, धीरे वाहन चलाने और यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।  

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर से जनवरी के बीच जमशेदपुर समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है। झारखंड के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इसका असर दिखाई देगा।
बढ़ेगी बीमारियों की चुनौती तेजी से बढ़ती ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्थमा और हृदय रोगियों के लिए खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों ने चेताया है कि ठंड की शुरुआत और अंत दोनों ही चरण सबसे संवेदनशील होते हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।   

एमजीएम मेडिकल कॉलेज और शहर के अन्य अस्पतालों को पहले से तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हीटर, कंबल और जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने की व्यवस्था की जा रही है ताकि मरीजों को परेशानी न हो।  
फरवरी तक रहेगा ठंड का असर

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार ठंड नवंबर से शुरू होकर फरवरी तक खिंच सकती है। हालांकि ला-नीना की स्थिति कमजोर पड़ रही है, लेकिन इसका असर तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं की तीव्रता पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। शहरवासियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की चेतावनियों पर ध्यान दें, गर्म कपड़ों का उपयोग करें और बच्चों को ठंड से बचाने के उपाय करें।
अगले छह दिनों का संभावित तापमान (°से.)

तिथि    न्यूनतम    अधिकतम

13 नवंबर    12.0    28.0
14 नवंबर    11.0    28.0
15 नवंबर    11.0    28.0
16 नवंबर    12.0    28.0
17 नवंबर    12.0    28.0
18 नवंबर    12.0    28.0
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

Forum Veteran

Credits
100265