नेरचौक मेडिकल कालेज से एक साथ 41 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला

Chikheang 2025-11-13 01:37:40 views 1242
  





नेरचौक मेडिकल कालेज से एक साथ 41 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला  

राज्य ब्यूरो, जागरण l शिमला: राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय नेरचौक, मंडी में तैनात 41 से स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। एक साथ 41 डाक्टर बदलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। सचिव स्वास्थ्य विभाग एम सुधा देवी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। तबादला आदेशों के अनुसार डा. अनुज चौहान (नेत्र रोग विशेषज्ञ) को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर, डा. अनुपम बाधन (बाल रोग विशेषज्ञ) जोनल अस्पताल मंडी, डा. चंदर शेखर (बाल रोग विशेषज्ञ) सिविल अस्पताल धर्मपुर, मंडी लगाया गया है। इसी तरह डा . अजय कुमार (बाल रोग विशेषज्ञ) सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर, डा. कुलकृति ठाकुर (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) सिविल अस्पताल पधर लगाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें





ये एमओ व सीएमओ बदले

डा. ईशांत शर्मा (सीएमओ) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुक्कू (मंडी), डा. जयंती कुमार (सीएमओ) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजैन (मंडी), डा. पंकज ठाकुर (चिकित्सा अधिकारी) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट (मंडी, डा. संजीव मल्होत्रा (दंत रोग विशेषज्ञ) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ीधार (मंडी) लगाया है। डा. विशेष ठाकुर जोनल अस्पताल मंडी, डा. अंजना वर्मा (एनेस्थीसिया) सिविल अस्पताल पधर(मंडी) लगाया है। डा. नवीन कुमार (ईएनटी) सिविल अस्पताल जयसिंहपुर (कांगड़ा) लगाया है।





ये भी बदले

डा. शैलजा ठाकुर (त्वचा रोग विशेषज्ञ) सिविल अस्पताल ज्वाली, कांगड़ा, डा. राजेंद्र कुमार (एनेस्थीसिया) सिविल अस्पताल घवांडल, बिलासपुर, डा. कृतिका शर्मा (नेत्र रोग विशेषज्ञ) सिविल अस्पताल करसोग, मंडी, डा. सिद्धार्थ गुलरिया (बाल रोग विशेषज्ञ) सिविल अस्पताल नूरपुर, कांगड़ा, डा. प्रियंका बरूआ (पैथोलाजी) जोनल अस्पताल मंडी, डा. प्रियंका राव (माइक्रोबायोलाजी) सिविल अस्पताल नूरपुर, कांगड़ा लगाया है। इसी तरह डा. सपना धीमान (ईएनटी) सिविल अस्पताल करसोग, मंडी, डा. प्रियंका गुप्ता (चिकित्सा अधिकारी) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बठेण, मंडी, डा. सताक्षी शर्मा (चिकित्सा अधिकारी) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलाग, मंडी। इसी रह डा. शरब (पैथोलाजी) सिविल अस्पताल सुंदरनगर, मंडी, डा. नेहा चौहान (नेत्र रोग विशेषज्ञ) सिविल अस्पताल थुराल, कांगड़ा लगाया है। डा. जयिता दास (स्त्री रोग विशेषज्ञ) सिविल अस्पताल डाडासीबा, कांगड़ा लगाया है। डा. विकास जसवाल (एनेस्थीसिया) एमजीएमएससी खानरी, रामपुर, जिला शिमला, डा. सुचिता पठानिया (त्वचा रोग विशेषज्ञ) सिविल अस्पताल चुवाड़ी चंबा, डा. पुनीत वर्मा (एनेस्थीसिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता, बिलासपुर लगाया है। डा. पंकज चौहान (ईएनटी) सिविल अस्पताल डाडासिबा कांगड़ा, डा. अंकुश शर्मा (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) सिविल अस्पताल रत्ती, मंडी लगाया है। डा . तेंजिन डोलकर (शल्य चिकित्सा) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता, बिलासपुर, डा. दीप कुमार (पैलिएटिव केयर) सिविल अस्पताल सुंदरनगर और कैंसर विशेषज्ञ के रूप में नेरचौक में पुनः ड्यूटी पर तैनात किया है। डा. नीरज कंवर (मनोचिकित्सा) जोनल अस्पताल मंडी, डा. कपिल मोहन पुरी (रेडियोथैरेपी) सिविल अस्पताल धर्मपुर, मंडी एवं कैंसर विशेषज्ञ के रूप में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पुनः ड्यूटी पर तैनाती दी है। डा. किरण शर्मा (मनोचिकित्सा) सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर, मंडी, डा. हरीश कश्यप (फोरेंसिक मेडिसिन) सिविल अस्पताल पवनपुर, कांगड़ा, डा. सचिन शर्मा (पैथोलॉजी) सिविल अस्पताल धर्मपुर, मंडी, डा. शकुन सांगले ( इएनटी) सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर, मंडी, डा. मधुबाला (पैथोलाजी) सिविल अस्पताल सरकाघाट, मंडी, डा. रोहित चौहान (फार्माकोलजी) जोनल अस्पताल मंडी। डा. सृष्टि ठाकुर (पैलिएटिव केयर) जोनल अस्पताल मंडी एवं कैंसर विशेषज्ञ के रूप में नेरचौक में पुनः ड्यूटी। डा. ऋतु शर्मा (रेडियोथैरेपी) सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर, मंडी एवं कैंसर विशेषज्ञ के रूप में नेरचौक में पुनः तैनात किया है। सभी अधिकारियों को नए स्थान पर तुरंत कार्यभार संभालने के आदेश दिए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143231

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com