cy520520 • 2025-11-12 23:13:09 • views 461
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने लखनऊ में सपा के प्रदेश मुख्यालय में बिहार के एग्जिट पोल को भ्रमित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चैनलों का इस्तेमाल करती है और जनता को गुमराह करती है। इसके साथ ही उन्होंने एसआइआर को भी साजिश बता दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि चैनल इससे पहले भी लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल में यूपी के अनुमान क्या दिखा रहे थे। सब तो हमें हरा रहे थे, लेकिन क्या हुआ, यह सबके सामने है। फर्रुखाबाद में उस समय के डीएम ने बेइमानी की। 2022 में कन्नौज सीट पर डीएम ने बेइमानी की। हमें और आपको स्वीकार करना पड़ेगा कि भाजपा एग्जिट पोल और चैनलों का इस्तेमाल नैरेटिव सेट करने के लिए इस्तेमाल करती है। बिहार चुनाव के एग्जिट पोल तो केवल भूमिका बना रहे ताकि ये लोग बेईमानी कर सकें।
भाजपा की मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है एसआइआर
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को मुद्दों से ध्यान भटकाने की भाजपा की साजिश करार दिया है। सपा प्रमुख ने कहा कि एसआइआर से भाजपा राजनीतिक दलों और जनता को भ्रमित करना चाहती है, जिससे वो महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर सवाल न उठाएं। हमें मतदाता सूचियों के काम में उलझाए रखना चाहते हैं। हम मुद्दे भी उठाएंगे और एसआइआर पर भी काम करेंगे, हमारे पीडीए प्रहरी हर एक वोट पर नजर रखेंगे और गड़बड़ी पर सपा समय समय पर आयोग से शिकायत करेगी। अखिलेश यादव ने कहा है कि एसआईआर में आधार की मान्यता के लिए सपा सुप्रीम कोर्ट जाएगी। पार्टी का मत है कि आधार की हर हाल में अनिवार्यता होनी चाहिए।
सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बहुत साम्प्रदायिक बयान दे रहे हैं , उन्हें अपनी कुर्सी जाने का डर सता रहा है। दिल्ली धमाके को लेकर उन्होंने खुफिया एजेंसियों के फेलियर पर उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार को इससे जुड़े सभी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश सरकार सिर्फ गलत प्रचार में माहिर
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले नकल करने में बहुत आगे हैं और कुछ कर नहीं सकते। बस प्रचार करते हैं। कभी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट बताएंगे। कभी बताएंगे कि यूनेस्को ने नाम दर्ज कर लिया। लखनऊ में कौन सा खाना प्रसिद्ध है, यह नहीं बताएंगे। सरकार जरूरी बात पर कुछ नहीं बोल रही। किसानों की मंडियों की ओर नहीं सोच रही। जब बोलती है बस कम्युनल। नई पीढ़ी सबको साथ लेकर चलना चाहती है। उसका व्यवहार दोस्ताना होता है। सोच बड़ी होती है। हर धर्म के प्रति सहिष्णु होती है। सबके लिए प्रेम होता है। पर्यावरण की समस्या को समझती है। इंसानियत से भरी होती है। अमन चैन और तरक्की चाहती है। लेकिन ऐसी सरकार है जो खुद भी दुखी है और लोगों को भी दुखी रखना चाहती है। ये सरकार एक्सप्रेस-वे को बलिया से जोड़ देती तो कितना बेहतर होता। |
|