पंडित नेहरू की जयंती पर जम्मू कश्मीर कांग्रेस का विशेष अभियान; राज्य दर्जे की बहाली, वोट चोरी के मुद्दे पर हर घर दस्तक

deltin33 2025-11-12 17:38:14 views 835
  

जम्मू कश्मीर कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य राज्य का दर्जा वापस लाना और लोकतंत्र की रक्षा करना है। फाइल फोटो।



राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। प्रदेश कांग्रेस कमेटी 14 नवंबर को पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर वोट चोरी के मुद्दे व जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे पर हर घर दस्तक, घर घर दस्तक अभियान की शुरुआत करेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पार्टी के प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा ने कुछ दिन पहले कश्मीर से हर घर दस्तक, घर दस्तक अभियान की शुरुआत की थी जिसे अब जम्मू से लांच किया जाएगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि पांच अगस्त 2019 को केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी मनमर्जी से गैर लोकतांत्रिक तरीके से हमारी ऐतिहासिक डोगरा रियासत को तोड़कर हमारी पहचान, संवैधानिक दर्जे, हमारे अधिकार छीन लिए। हमारी जमीन, नौकरियां व हमारे संसाधन अपने कब्जे में कर लिए।

केंद्र सरकार ने बार बार संसद में, सर्वोच्च न्यायालय व जनसभाओं में जम्मू कश्मीर की जनता को राज्य का दर्जा बहाल करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस ने पहले दिन से जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा देने को लेकर अभियान चलाया। चुनाव करवाने की मांग की।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव करवाए गए। विधानसभा का चुनाव होने व सरकार बनने के बाद भी अभी तक राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हमारी रियासत हमारा हक अभियान चलाया।

पार्टी उमर सरकार के मंत्रिमंडल का हिस्सा इसलिए नहीं बनी क्योंकि हमारी शर्त है कि जब तक राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता है हम मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। अब कांग्रेस हर घर दस्तक, घर घर दस्तक अभियान चलाने जा रही है। जनता से इस जायज मांग में शामिल होने अपील करेगी ताकि खोए हुए संवैधानिक दर्जे व अपनी पहचान, संसाधन को फिर से पाया जा सके।

पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर दिल्ली तक आवाज बुलंद की और दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन किए। जम्मू व श्रीनगर व जिला मुख्यालयों में अनशन रखे गए जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। अब हम फिर से जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली पर अभियान चलाने जा रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com