search

गुलाम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, दो की मौत

deltin33 2025-9-30 01:30:34 views 1275
  पाकिस्तान के खिलाफ गुलाम जम्मू-कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन में दो लोगों की मौत





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को गुलाम जम्मू-कश्मीर के मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ तेज विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और 22 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में \“मौलिक अधिकारों के हनन\“ के मुद्दे पर अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में गुलाम जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। विरोध प्रदर्शन के बाद बाजार और दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



प्रदर्शनकारियों की 38 मांगें हैं, जिनमें पाकिस्तान में रह रहे कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित गुलाम जम्मू-कश्मीर (पीओके) विधानसभा की 12 सीटों को समाप्त करना भी शामिल है। स्थानीय लोगों का तर्क है कि इससे प्रतिनिधि शासन कमजोर होता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521