search

डकैती की कोशिश हुई नाकाम, तो बदमाशों ने फेंके बम; तीन घायल, एक गिरफ्तार

deltin33 2025-11-12 16:07:42 views 1254
  

डकैती की कोशिश हुई नाकाम



जागरण संवाददाता, अनुगुल। नयागढ़ जिले के भटसाही पंचायत अंतर्गत सोलपाटा गांव में सोमवार देर रात डकैती की कोशिश नाकाम होने पर बदमाशों ने बम फेंककर दहशत फैला दी। घटना में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूत्रों के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे के आसपास हुई जब कुछ अज्ञात बदमाश एक घर में चोरी करने की नीयत से घुसे। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उनका विरोध किया तो बदमाशों ने बचने के लिए दो देसी बम फेंके। धमाकों से पूरा गांव दहशत में आ गया।
घायलों की हालत अब स्थिर

ग्रामीणों की सूचना पर नयागढ़ टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों की हालत अब स्थिर है। पुलिस ने घटनास्थल से विस्फोटक के अवशेष और संदिग्ध वस्तुएं बरामद की हैं।

नयागढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। प्रथम दृष्टया मामला असफल डकैती प्रयास का प्रतीत होता है।”

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में रात के गश्ती अभियान को और मजबूत किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521