search

Bihar Weather Update: बिहार में ठंड और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, आज कैसा रहेगा मौसम?

deltin33 2025-11-12 12:06:50 views 992
  

बिहार में आज का मौसम। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश में धीरे-धीरे देखने को मिल रहा है। शुष्क पछुआ हवा के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सुबह-शाम हल्की ठंड व धुंध का प्रभाव बना रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्तरी भागों के तराई वाले इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन से चार दिनों के दौरान कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है।

मंगलवार को पटना, मोतिहारी, बक्सर को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 31.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ।

प्रदेश का अधिकतम तापमान 25.5 - 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजधानी व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने के बावजूद सिहरन की स्थिति बनी रही। पूर्णिया में आठ सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
   
   
   पटना
   28.0
   16.1
   
   
   गया
   27.4
   12.6
   
   
   भागलपुर
   26.6
   15.3
   
   
   मुजफ्फरपुर
   26.2
   16.4
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521