deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bhagalpur Voting Percentage: भागलपुर में 67% मतदान, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव और पीरपैंती ने तोड़े सारे रिकार्ड

Chikheang 2025-11-12 09:12:57 views 426

  

Bhagalpur Voting Percentage 2025: बिहार चुनाव 2025 में भागलपुर जिले का ओवरआल मतदान 67.5 प्रतिशत रहा।



अभिषेक प्रकाश, भागलपुर। Bhagalpur Voting Percentage 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर जिले का ओवरआल मतदान 67.5 प्रतिशत रहा, जो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मुकाबले 9.8 प्रतिशत अधिक है। 2020 में 57.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसबार खास बात यह रही कि जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव और पीरपैंती ने आजादी के बाद के सारे मतदान रिकार्ड तोड़ डाले।जो यह दिखाता है कि जिले में सभी जगहों पर एग्रेसिव पोलिंग रही।

चुनाव आयोग की वोटर टर्नआउट ऐप रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 7 बजे तक नाथनगर विधानसभा में 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह यहां का अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। 1995 में यहां 63.3 प्रतिशत मतदान हुआ था।

सुल्तानगंज विधानसभा में इस बार 65.43 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो स्वतंत्रता के बाद पहली बार 65 प्रतिशत के पार पहुंची है। इससे पहले 1969 में यहां 60.82 प्रतिशत मतदान हुआ था।

कहलगांव विधानसभा में भी मतदाताओं ने नया इतिहास रचा। यहां इस बार 72.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। इससे पहले 1990 में यहां 69.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पीरपैंती विधानसभा में भी रिकॉर्ड तोड़ उत्साह देखने को मिला। यहां 71.43 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2020 के चुनाव में यह मात्र 63.2 प्रतिशत था।
जिले की छह सीटों पर गुड वोटिंग, भागलपुर में 60 प्रतिशत से कम मतदान

भागलपुर जिले की सात में से छह विधानसभा क्षेत्रों में इस बार गुड वोटिंग दर्ज की गई, जहां सभी जगहों पर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। लेकिन भागलपुर विधानसभा एक बार फिर 60 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई।

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में सबसे अधिक मतदान कहलगांव विधानसभा में 72.83 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम भागलपुर विधानसभा में 56.42 प्रतिशत वोट पड़े। हालांकि यह पिछली बार की तुलना में 7.52 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2000 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह सबसे अधिक मतदान है। उस समय यहां 57.4 प्रतिशत वोट पड़े थे, जबकि 2020 में मात्र 48.9 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। इस बार मतदाताओं में उत्साह तो दिखा, लेकिन शहरी उदासीनता अब भी बनी रही।

भागलपुर विधानसभा
वर्ष
मतदान प्रतिशत
1951
44.27%
1957
40.39%
1962
55.31%
1967
60.94%
1969
62.57%
1972
51.20%
1977
42.50%
1980
49.60%
1985
62.00%
1990
54.60%
1995
56.80%
2000
57.40%
2005 (फरवरी)
57.40%
2005 (अक्टूबर)
43.90%
2010
43.00%
2014 (उपचुनाव)
55.50%
2015
48.20%
2020
48.90%
---
//Bबिहपुर विधानसभा//B
वर्ष
मतदान प्रतिशत
1951
51.87%
1957
53.13%
1962
54.56%
1967
64.72%
1969
73.18%
1972
48.32%
1977
51.30%
1980
61.60%
1985
56.40%
1990
64.30%
1995
61.80%
2000
63.80%
2005 (फरवरी)
55.80%
2005 (अक्टूबर)
44.30%
2010
56.10%
2015
58.20%
2020
58.20%
---
//Bनाथनगर विधानसभा//B
वर्ष
मतदान प्रतिशत
1951
47.52%
1962
29.55%
1967
50.52%
1969
55.75%
1972
54.23%
1977
48.70%
1980
61.00%
1985
61.40%
1990
63.20%
1995
63.50%
2000
61.70%
2005 (फरवरी)
47.70%
2005 (अक्टूबर)
46.30%
2010
50.30%
2015
56.60%
2019 (उपचुनाव)
43.20%
2020
61.70%
---
//Bसुल्तानगंज विधानसभा//B
वर्ष
मतदान प्रतिशत
1951
56.05%
1957
50.56%
1962
57.97%
1967
60.69%
1969
60.82%
1972
52.80%
1977
54.60%
1980
52.60%
1985
47.70%
1990
52.60%
1995
60.40%
2000
59.90%
2005 (फरवरी)
45.50%
2005 (अक्टूबर)
41.40%
2010
46.90%
2015
50.20%
2020
52.00%
---
//Bगोपालपुर विधानसभा//B
वर्ष
मतदान प्रतिशत
1951
चुनाव नहीं हुआ
1957
49.91%
1962
53.92%
1967
62.62%
1969
66.50%
1972
60.88%
1977
62.95%
1980
60.80%
1985
62.31%
1990
65.44%
1995
62.21%
2000
69.73%
2005 (फरवरी)
53.30%
2005 (अक्टूबर)
45.40%
2010
56.08%
2015
53.83%
2020
60.21%
---
//Bकहलगांव विधानसभा//B
वर्ष
मतदान प्रतिशत
1951
51.62%
1957
62.77%
1962
50.00%
1967
56.49%
1969
60.82%
1972
50.16%
1977
51.40%
1980
66.40%
1985
58.40%
1990
69.20%
1995
61.80%
2000
59.90%
2005 (फरवरी)
53.60%
2005 (अक्टूबर)
50.20%
2010
51.30%
2015
57.50%
2020
63.20%
---
//Bपीरपैंती विधानसभा//B
वर्ष
मतदान प्रतिशत
1951
52.79%
1957
49.76%
1962
53.07%
1967
57.75%
1969
62.50%
1972
47.60%
1977
56.70%
1980
64.50%
1985
62.70%
1990
63.10%
1995
62.90%
2000
62.50%
2005 (फरवरी)
52.90%
2005 (अक्टूबर)
51.10%
2010
48.40%
2015
57.70%
2020
63.20%
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

Forum Veteran

Credits
100278