search

दिल्ली धमाके के बाद ताज नगरी में अलर्ट, 17 सेक्टर में बांटा शहर; घायल पप्पू के बारे में जानकारी जुटाती रही पुलिस

Chikheang 2025-11-12 08:07:03 views 882
  



जासं, आगरा। दिल्ली में सोमवार को हुए धमाके के बाद अागरा कमिश्नरेट में सतर्कता बढ़ाते हुए सेक्टर स्कीम लागू कर दी है। सिटी को चार जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। शहर में सीसीटीवी सर्विलांस से संदिग्ध वाहनों और लोगों पर नजर रखी जा रही है। भीड़भाड़़ वाले स्थानों पर पुलिस को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि सिटी जोन का सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। एयरपोर्ट व सैन्य क्षेत्र के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है। साथ ही शहर के भीड़भाड़़ वाले दो दर्जन बाजारों में पुलिस चौकसी बढाई गई है। बस एवं रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता है। पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। शक होने पर वाहनों को चेक किया जा रहा है।

पार्किंग संचालकों से कहा गया है कि वाहन खड़ा करने वाला यदि संदिग्ध प्रतीत होता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें।मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है। थाना पुलिस शांति समितियों से लगातार संपर्क में है। मकान मालिकों से कहा गया है कि वह नए किराएदारों को लेकर सतर्क रहें।होटलों एवं गेस्ट हाउस एवं सभी स्मारकों पर सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को जाने दिया जा रहा है।

धमाके में घायल पप्पू के बारे में जानकारी जुटाती रही पुलिस
दिल्ली में हुए धमाके में आगरा का रहने वाला 53 वर्षीय पप्पू भी घायल हुआ है। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी घायलों की सूची में उसका नाम था। वह सिकंदरा आवास विकास कालोनी का रहने वाला बताया जा रहा है।आगरा पुलिस मंगलवार को दिन भर पप्पू के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करती रही। वह दिल्ली पुलिस के संपर्क में रही। मंगलवार को पप्पू का कोई स्वजन दिल्ली नहीं पहुंचा, जिससे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953