deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Navratri 2025 Mehndi Design: इस अष्टमी और नवमी अपने हाथों पर रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देखें फोटोज

cy520520 2025-9-29 20:51:45 views 1116

  अष्टमी पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Picture Courtesy: Instagram)





लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। अंत में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करके नवरात्र का व्रत पूरा करते हैं। अष्टमी और नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए महिलाएं खास शृंगार करती हैं और हाथों पर मेहंदी (Navratri 2025 Mehndi Designs) भी लगाती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



मेहंदी को सोलह शृंगार का हिस्सा माना जाता है और साथ ही यह शुभता का भी प्रतीक है। इसलिए अष्टमी या नवमी के लिए मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, लेकिन बहुत मुश्किल डिजाइन लगाने से बचना चाहती हैं, तो चिंता मत करिए। हम यहां कुछ ऐसे मेंहदी डिजाइन (Navratri Ashtami Mehndi Designs) बताने वाले हैं, जो आसानी से मिनटों में बनाए जा सकते हैं। आइए देखते हैं नवरात्र की अष्टमी और नवमी के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन।


नवरात्र स्पेशल मेहंदी डिजाइन-1

  

(Picture Courtesy: Instagram)

यह मेहंदी डिजाइन हर किसी को खूब पसंद आता है और खूबसूरत होने के साथ-साथ लगाने में भी काफी आसान है। दरअसल, इसके लिए आपको अपनी हथेली के बीच में एक गोल बिंदू बनाना है, जिसका साइज आप अपने हिसाब से चुन सकती हैं और इसके आस-पास बारीक छोटे-छोटे डिजाइन बनाएं। इस डिजाइन को बनाने में आपको 10-15 मिनट का समय लगेगा।


नवरात्र स्पेशल मेहंदी डिजाइन-2

  

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आप बहुत हेवी डिजाइन नहीं लगाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। अपने हाथों पर छोटे-छोटे फूल बनाएं और उन्हें बिंदुओं से जोड़ते जाएं, ताकि वे एक लड़ी में गुंथे हुए लगें। उंगलियों के सिरों को मेहंदी से कवर करें और कलाई के बास बारीक लाइन से डिजाइन बनाएं। यह मेंहदी डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों लुक देगी।  


नवरात्र स्पेशल मेहंदी डिजाइन-3

  

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आप अष्टमी के लिए मिनिमल मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपको काफी पसंद आएगा। इस रंगोली स्टाइल मेहंदी में आपको हथेली के बीच एक चौकोर बनाना है और उसके आस-पास बारीक-बारीक फूल-पत्तियों के डिजाइन बनाएं। ऐसे ही फूल आप अपनी उंगलियों पर भी बना सकती हैं।  


नवरात्र स्पेशल मेहंदी डिजाइन-4

  

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आप मेहंदी को थोड़ा मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो ये डिजाइन परफेक्ट है। अपनी हथेली के बीच में फूल बनाएं और छोटे-छोटे डॉट्स से हाथों को सजाएं। उंगलियों के सिरे पर भी आप छोटे फ्लोरल डिजाइन बना सकती हैं।  


नवरात्र स्पेशल मेहंदी डिजाइन-5

  

(Picture Courtesy: Instagram)

यह मेहंदी डिजाइन भी काफी यूनीक और खूबसूरत है। अपनी हथेली एक तरफ फ्लोरल डिजाइन बनाएं और दूसरी ओर छोटे फ्लावर्स बनाएं। उंगलियों के लिए भी आप फ्लोरल डिजाइन बना सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- नवरात्र के 7वें दिन पहनें नीले रंग के कपड़े, इन 6 स्टाइलिंग टिप्स से लुक बनेगा और भी आकर्षक



यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा के लिए पहन रही हैं बंगाली स्टाइल में साड़ी, तो इन 5 टिप्स से बनाएं अपना लुक और भी खास
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
68985