Bihar Exit Polls Result 2025: एग्जिट पोल के नतीजे आउट, बिहार चुनाव में किस गठबंधन को कितनी सीटें?

LHC0088 2025-11-12 00:13:06 views 1201
  

बिहार एग्जिट पोल के नतीजे आउट



डिजिटल डेस्क, जागरण। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के वोटिंग खत्म होने का साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए है। अलग-अलग संस्थानों की तरफ से जारी किए गए एग्जिट पोल में बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल

MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल में  NDA को 147-167 तथा महागठबंधन को 70-90 सीटें मिल रही है। वहीं वोट प्रतिशत की बात करें एनडीए को 48 फीसदी महागठबंधन को 37 फीसदी वोट मिले हैं। जबकि अन्य के खाते में 15 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं।
जेवीसी का एग्जिट पोल

जेवीसी एग्जिट पोल के भी नतीजे अगर देखें तो इसमें एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन के खाते में 88-103 सीटें जा सकती है।वहीं, अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती है।  
पीपल्स इंसाइट की एग्जिट पोल

पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है। वहीं, महागठबंधन के हिस्से में 87-102 सीटें जा सकती है। इसके अलावा जन सुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।
पीपुल पल्स का एग्जिट पोल

पीपुल पल्स के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनते हुए दिख रही है। पीपुल पल्स  के  एग्जिट पोल में NDA को 133-159 सीटें मिल रही है। वहीं, महागठबंधन के खाते में 75-101 सीटें जा सकती है। इसके अलावा अन्य के खाते में 2-13 सीटें जाने का अनुमान है।
पोलस्ट्रेट का एग्जिट पोल

वहीं पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में एनडीए को 133-148 सीटें मिली हैं। वहीं  महागठबंधन को 100-108 सीटें मिलने की अनुमान है। अन्य के हिस्से में 3-5 सीटें जा सकती हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com