search

Bihar Exit Poll 2025: आ गए एग्जिट पोल के नतीजे, क्या तेजस्वी के महागठबंधन की बनेगी सरकार?

deltin33 2025-11-12 00:12:57 views 1260
  



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एग्जिट पोल गए हैं। सभी एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। एक भी एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत नहीं मिल रही है।

MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सामने आ गया है। जिसमें एनडीए को 48 फीसदी महागठबंधन को 37 फीसदी तथा अन्य के खाते में 15 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं। एनडीए को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है। NDA को 147-167 तथा महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
जेवीसी पोल में भी एनडीए को बंपर बढ़त

जेवीसी एग्जिट पोल के भी नतीजे आ गए हैं। एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है।
पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार

पीपल्स इंसाइट का भी एग्जिट पोल आ गया है। एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। जन सुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।
पीपुल पल्स का एग्जिट पोल, NDA को बढ़त

पीपुल पल्स का भी एग्जिट पोल आ गया है। NDA को 133-159 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन को 75-101 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 2-13 सीटें जा सकती हैं।
पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में एनडीए सरकार

पोलस्ट्रेट ने एग्जिट पोल में एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। महागठबंधन को 100-108 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3-5 सीटें जा सकती हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521