एक माह में होंगी 27 परीक्षाएं, चौंकाने वाला है BRA Bihar University का कैलेंडर

deltin33 2025-11-11 23:07:18 views 711
  

BRABU: विश्वविद़यालय प्रशासन पर भी परीक्षाओं के आयोजन व परीक्षाफल प्रकाशन का दबाव होगा।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRA Bihar University: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन की सबसे अधिक आलोचना सत्र के विलंब होने को लेकर होती है। इसके मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आने वाले समय में अधिक से अधिक परीक्षाओं का आयोजन कर सत्र को पटरी पर लाने का फैसला किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जारी कैलेंडर को देखकर इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थिति यह है कि एक माह में तो 27 परीक्षा की योजना तैयार की गई है। ऐसे में एक सवाल पूछा जा सकता है कि पढ़ाई कब होगी?

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में अगले आठ महीने में 70 परीक्षाएं होंगी। इसके साथ ही 20 अगस्त तक इन सभी परीक्षाओं का परिणाम भी विश्वविद्यालय स्तर से जारी कर दिया जाएगा।

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने परीक्षा कैलेंडर को अपडेट करते हुए इस वर्ष और अगले वर्ष के लिए होने वाली परीक्षाओं की सूची, आयोजन की तिथि के साथ-साथ संभावित परिणाम जारी करने की तिथि जारी कर दी है।

  

इसकी जानकारी सभी कालेजों के प्राचार्यों और छात्र-छात्राओं को भी दी गई है। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में बीआरएबीयू की ओर से इसे प्रस्तुत किया गया है। अब अगले वर्ष जुलाई तक इसी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार परीक्षाएं होंगी।

कैलेंडर के अनुसार सबसे अधिक परीक्षा जनवरी और जून महीने में होनी है। जनवरी में वोकेशनल कोर्स से संबंधित 16 परीक्षाओं का आयोजन होगा। वहीं जून में 27 परीक्षाएं होंगी।

सत्र 2025 - 26 के परीक्षा कैलेंडर में स्नातक के विभिन्न सेमेस्टर, पीजी के विभिन्न सेमेस्टर, बीएड, एमएड, बीपीएड, वोकेशनल, ला, पीजी डिप्लोमा, फिश एंड फिशरीज समेत अन्य कोर्स से जुड़ी परीक्षाओं के आयोजन की तिथि और इसके रिजल्ट प्रकाशन की तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा की शुरुआत अगले महीने से होनी है।

इस कड़ी में सबसे पहले स्नातक फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होनी है जो पांच दिसंबर से शुरू होगी। सबसे आखिरी में स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा 10 जुलाई 2026 को होगी। परीक्षा नियंत्रक डा. राम कुमार ने बताया कि कैलेंडर के अनुसार परीक्षा और रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसे जारी किया गया है।
25 नवंबर को आएगा रिजल्ट

विश्वविद्यालय के कैलेंडर के अनुसार सबसे पहले टीडीसी पार्ट थर्ड का रिजल्ट जारी होगा। इसकी संभावित तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है। सत्र 2022 - 25 के तहत अगस्त में ही टीडीसी पार्ट थर्ड की परीक्षा हुई थी।

विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अगले महीने पांच दिसंबर से स्नातक फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। इसका परिणाम 25 फरवरी तक जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सत्र 2023 - 25 के तहत पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा अक्टूबर में कराई गई थी। इसका परिणाम 25 नवंबर को जारी होगा।
परीक्षा तिथि और रिजल्ट प्रकाशन की संभावित तिथि

कोर्स का नाम - सत्र - परीक्षा आयोजन की तिथि - रिजल्ट प्रकाशन की तिथि

  • 1. यूजी फोर्थ सेमेस्टर - 2023 - 27 - 5 दिसंबर - 25 फरवरी
  • 2. यूजी फिफ्थ सेमेस्टर - 2023 - 27 - 23 मार्च - 24 मई
  • 3. यूजी सिक्सथ सेमेस्टर - 2023 - 27 - 10 जुलाई - 9 सितंबर
  • 4. यूजी सेकंड सेमेस्टर - 2024 - 28 - 15 सितंबर 2025 - 15 दिसंबर
  • 5. यूजी थर्ड सेमेस्टर - 2024 - 28 - 16 जनवरी - 23 मार्च
  • 6. यूजी फोर्थ सेमेस्टर - 2024 - 28 - 12 जून - 30 अगस्त
  • 7. यूजी फर्स्ट सेमेस्टर - 2025- 29 - 27 दिसंबर - 20 मार्च
  • 8. यूजी सेकंड सेमेस्टर - 2025 - 29 - 20 मई - 10 अगस्त
  • 9. पीजी सेकंड सेमेस्टर - 2024 - 26 - 28 नवंबर - 15 जनवरी
  • 10. पीजी थर्ड सेमेस्टर - 2024 - 26 - 26 फरवरी - 10 अप्रैल
  • 11. पीजी फोर्थ सेमेस्टर - 2024 - 26 - 10 मई - 12 जुलाई
  • 12. बीएड सेकंड ईयर - 2024 - 26 - 17 अप्रैल - 10 जुलाई
  • 13. एमएड थर्ड सेमेस्टर - 2024 - 26 - 10 दिसंबर - छह फरवरी
  • 14. एलएलबी पार्ट थर्ड - 2022 - 25 - 25 नवंबर - 16 जनवरी
  • 15. एलएलबी पार्ट व टू - 2023 - 26 - 25 नवंबर - 16 जनवरी
  • 16. एलएलबी पार्ट वन - 2024 - 27 - 25 नवंबर - 31 जनवरी
  • 17. प्री ला फिफ्थ - 2020 - 25 - 25 नवंबर - 16 जनवरी
  • 18. प्री ला फोर्थ - 2021-26 - 25 नवंबर - 16 जनवरी
  • 19. प्री ला थर्ड - 2022 - 27 - 25 नवंबर - 16 जनवरी
  • 20. प्री ला टू - 2023 - 28 - 25 नवंबर - 31 जनवरी
  • 21. प्री ला वन - 2024 - 29 - 25 नवंबर - 31 जनवरी


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सत्र को पटरी पर लाने के लिए जो प्रयास किया जा रहा है वह कितना प्रभावकारी होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। सत्र समय से नहीं होने की वजह से विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। वे कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित रह जा रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com