search

7 घंटे तक तटों पर मंडराता रहा चक्रवाती तूफान बुआलोई, वियतनाम में तबाही से 1 की मौत और 12 लापता

Chikheang 2025-9-29 16:42:58 views 1309
  चक्रवाती तूफान बुआलोई से वियतनाम में बिगड़े हालात। फोटो- रायटर्स





डिजिटल डेस्क, हनोई। चक्रवात रगासा के बाद दक्षिण पूर्वी एशिया में एक और चक्रवात ने दस्तक दे दी है। चक्रवात बुआलोई ने सोमवार को वियतनाम में तबाही मचाई। इस दौरान कई घर मलबे में तब्दील हो गए। तेज आंधी-तूफान में बिजली के खंभे भी नीचे गिर गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नेशनल वेदर फोरकास्ट एजेंसी के अनुसार, चक्रवात बुआलोई से 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 12 मछुआरे लापता हैं। तूफान के कारण तेज बारिश के कारण समुद्र की लहरें पूरे उफान पर हैं। 88-117 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।


7 घंटे तक तटों पर मंडराया

वियतनाम से टकराने के पहले 7 घंटे तक चक्रवात तटों के आसपास मंडराता रहा। ऐसे में समुद्र की लहरें 8 मीटर की ऊंचाई तक उफान मार रही थीं। वियतनाम की हू सिटी में 1 व्यक्ति की बाढ़ में फंसकर मौत हो गई । वहीं, क्वांग त्री प्रांत में समुद्र की लहरें 12 मछुआरों समेत 4 नावों को बहा ले गईं।

  


28500 लोगों को किया रेस्क्यू

चक्रवात बुआलोई से टकराने के पहले सरकार ने 28,500 लोगों को रेस्क्यू करके तटीय इलाका खाली करवा दिया था। वहीं, मौसम खराब होने की वजह से कई फ्लाइट्स भी रद कर दी गईं और कुछ फ्लाइट देरी से चल रही हैं।
बाढ़ से बिगड़े हालात

चक्रवात बुआलोई के चलते वियतनाम में शनिवार से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ के हालात बन गए हैं। रविवार को भी यहां तेज बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि, बीते दिन चक्रवात के तट से टकराने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


फिलिपींस में 10 की मौत

वियतनाम से पहले बुआलोई ने फिलिपींस में तबाही मचाई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, चक्रवात बुआलोई से पहले यहां चक्रवात रगासा देखने को मिला था। रागासा के कारण ताईवान, हांगकांग और चीन में भी अलर्ट जारी किया गया था।

(समाचार एजेंसी रायटर्स के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिका के पूर्वी तट पर मंडरा रहा है तूफान इमेल्डा का खतरा, उत्तरी कैरोलिना में आपातकाल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160888