search

धनबाद में राजेन्द्र सरोवर बोटिंग टेंडर पर विवाद, जिला परिषद की आपत्ति पर डीसी से हस्तक्षेप की मांग

deltin33 2025-11-11 18:36:43 views 971
  

राजेन्द्र सरोवर बोटिंग टेंडर पर विवाद



जागरण संवाददाता, धनबाद। राजेन्द्र सरोवर बेकारबांध को लेकर एक बार फिर जिला परिषद ने आपत्ति जताया है। साथ ही धनबाद नगर निगम को याद दिलाया है कि राजेन्द्र सरोवर जिला परिषद की संपत्ति है। मामले को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाक़ात कर निगम के कार्यों पर रोक लगाने की मांग किया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यह है मामला

धनबाद नगर निगम ने राजेन्द्र सरोवर में बोटिंग का संचालन करने जा रही है। इसके लिए बीते आठ नवंबर को निविदा आमंत्रित किया है। इसी को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष सिंह ने आपत्ति की है। वे उपायुक्त रंजन से मिली और बताया कि पूर्व में राजेन्द्र सरोवर में जिला परिषद धनबाद की ओर से बोटिंग संचालित किया जा रहा था। पुनः बोटिंग संचालन के लिए जिला परिषद प्रक्रिया शुरू की गई है।  

ज्ञात हो कि राजेन्द्र सरोवर के सुंदरीकरण की लिए धनबाद नगर निगम को दिया गया था।  उन्होंने बताया कि राजेन्द्र सरोवर तालाब पर जिला परिषद धनबाद का पूर्ण स्वामित्व है। जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्गीकरण के उपरान्त इससे होने वाली आय भी जिला परिषद, धनबाद की होगी। सुंदरीकरण के बाद तालाब को जिला परिषद को हस्तांतरित करना था, ओर ऐसा नहीं किया गया। इस मामले पर उपायुक्त ने 15 नवंबर के बाद त्रिपक्षीय बैठक आयोजित करने की बात कही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521