नई दिल्ली। लाडकी बहिण योजना को लेकर ये कहा जा रहा है कि ये योजना जल्द बंद हो सकती है। लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है? इसे लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी टिप्पणी दी है।
क्या सच में योजना बंद हो जाएगी?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि ये सभी अफवाह थी। सरकार इस योजना को बंद नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना से लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलती है। इसलिए सरकार इसे बंद करने की कोई भी प्लानिंग नहीं कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने ई-केवाईसी करने की लास्ट डेट में भी इजाफा किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहिण योजना बंद नहीं हुई है, ये पहले की तरह जारी है। योजना के तहत सभी लाभार्थी को आर्थिक मदद दी जाएगी।
कब तक कर सकते हैं e-kyc?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार लाडकी बहिण योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करना बहुत जरूरी है। इसके बिना आप योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। लाडकी बहिण योजना के लिए आप ई-केवाईसी 18 नवंबर 2025 तक पूरा कर सकते हैं।
चलिए अब जानते हैं कि आप ई-केवाईसी कैसे कर सकते हैं।
कैसे करें ई-केवाईसी?
- सबसे पहले आपको लाडकी बहिन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब यहां आपको होम पेज पर e-KYC का ऑप्शन दिख जाएगा।
- अब आपको यहां मांगी गई डिटेल जैसे आधार नंबर, कैप्चा कोड इत्यादि दर्ज करना होगा। अब यहां दिए गए हां मै सहमत हूँ वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
- फिर ओटीपी भेजें या OTP Send वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आखिरी में आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करना होगा।
|