Bihar Election Photos: कहीं गोद में बच्चा तो कहीं बुजुर्ग...बिहार में वोटिंग को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह

Chikheang 2025-11-11 17:07:17 views 690
  



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में अंतिम चरण का मतदान जारी है। इसको लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। क्या बुजुर्ग क्या दिव्यांग सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं की भारी संख्या पोलिंग बूथ के बाहर दिखाई दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जहां पुल नहीं है, वहां भी मतदाता नांव के माध्यम से वोट करने पहुंचे। जबकि कुछ मतदाता ऑटो से मतदान केंद्र पहुंचे। सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ के बाहर जमा हो गए और अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। देखिए तस्वीरें...

  

सीतामढ़ी में गोद में बच्चा लेकर वोट देने पहुंची करिश्मा देवी। फाटो जागरण



रोहतास जिला के नोखा विधान सभा क्षेत्र के मंगराव स्थित राधा कृष्ण उच्च विद्यालय, बूथ संख्या 290 पर 85 वर्षीय वृद्ध रामविलास यादव को खटिया पर टांग कर मतदान करने के लिए ले जाते उनके स्वजन।



  

111 मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए जाते हुई 90 वर्षीय महिला हमिदिया। फाटो जागरण

  

शिवहर में बूथ संख्या 200 पर दिव्यांग पति को लेकर पहुंची महिला मतदाता। फोटो जागरण

  

  

  

  

गया जिले के बोधगया विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के बाद स्याही का निशान दिखाते बौद्ध भिक्षु। फोटो जागरण

  

बांका के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में वोट करती हुई महिलाएं। फोटो जागरण

  

चुनाव के महापर्व में शामिल होने की उमंग, 83 वर्षीय अहिल्या देवी चली बूथ की ओर

  

बांका में 103 वर्षीय रेणु वाला दास, मतदान के लिए अपने पुत्र के गोद में जाते हुए। फोटो जागरण

  

शिवहर: बूथ संख्या 263 पर वृद्ध मतदाता को गोद में उठाकर मतदान के लिए ले जाती महिला सिपाही। फोटो जागरण

  

रोहतास जिला प्रशासन ने आज मतदान दिवस को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की। वोट है अधिकार, पौधा है उपहार अभियान के तहत जिले में कुल 10,500 पौधों का वितरण मतदाताओं को उपहार स्वरूप किया गया

  

  

नवादा के नारदीगंज में मतदान केंद्र संख्या 36 पर ईवीएम मशीन खराब। अधिकारी मशीन को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। मतदाता कतारबद्ध

  

मोतिहारी विधानसभा के शहरी क्षेत्र राजा बाजार स्थित राजकीय बाल निकेतनमध्य विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या-207 पर पहली बार मतदान करने के बाद सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेते युवा मतदाता। फोटो जागरण

  

जोकीहाट के मध्य विद्यालय जहानपुर बूथ संख्या 167 से मतदान कर निकली युवती। फोटो जागरण  

  

  

मधुबनी विधानसभा के बूथ न 89,90,91 पर उमड़ी भीड़
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142684

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com