अस्पताल में चल लहा घायल का इलाज। (जागरण)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र जवाहर नगर के तैयबा नगर, रोड नंबर-13 डी में किराना दुकानदार अबू सनान उर्फ बब्बो से बुलेट और बाइक सवार चार बदमाशों ने रविवार शाम पांच बजे पहले मारपीट की।
इसके बाद दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उसे पेट के नीचे लगी। दूसरी गोली हवाई फायरिंग की गई। घटना से बस्ती क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
घटना की जानकारी देते हुए घायल के दोस्त आसिफ अली ने बताया कि बदमाश कुछ दिन से उससे रंगदारी की मांग कर रहे थे। विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा ही थी।
वसीम अख्तर उर्फ काले और रौनक बच्चा ने गोली मारी है। दोनों ओलीडीह ओपी क्षेत्र डिमना बस्ती हयातनगर के रहने वाले है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। घटना रविवार देर शाम पांच बजे की है।Aaj Ka Rashifal, Leo daily horoscope, Scorpio daily horoscope, Virgo daily horoscope, libra daily horoscope, singh rashifal, kanya rashifal, Horoscope 2025, aaj ka singh rashifal in hindi, aaj ka vrishchik rashifal in hindi, aaj ka kanya rashifal in hindi, aaj ka Tula rashifal in hindi, Virgo horoscope today in hindi, 29 September 2025 kanya rashifal, 29 September tula rashifal, 29 September singh rashifal, 29 September kanya rashifal today, 29 September vrishchik rashifal, आज का सिंह राशिफल 29
दुकानदार ने बताया कि वह घटना के समय बाइक से अपने दोस्त के घर जा रहा। इस दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया। बहसबाजी करने लगे। उसे बाइक किनारे लगाने को कहा। हाथापाई करते हुए फायरिंग कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच पुलिस कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बदमाशों की संख्या चार के करीब है। घटना से राशन दुकानदार और उसके स्वजन दहशत में है। फायरिंग करने वालों के नाम-पते की जानकारी दुकानदार ने दी है। घटनास्थल से पुलिस एक खोखा बरामद किया है।
घटना में शामिल दो अन्य आरोपितों में शाहरुख बच्चा और एक अन्य है। फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों के एकत्र होने पर फायरिंग करने वाले भाग निकले। घायल की रोड नंबर 13 डी में किराना दुकान है।
 |