Bihar Weather Update: पटना सहित 22 जिलों के तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

cy520520 2025-11-11 12:37:24 views 572
  

आज का मौसम। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण हवा ने सुबह और रात में सिहरन बढ़ा दी है। दिन में धूप निकलने के बाद ठंड का अनुभव हो रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धुंध की परत के कारण गर्माहट का असर कम है। पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर को कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर हवा का चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके कारण प्रदेश में पछुआ का असर बना रहेगा।

तीन से चार दिनों के दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। सोमवार को पटना सहित 22 जिलों के अधिकतम तापमान में दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई।

बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री गिरावट के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस एवं 31.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

सबसे कम न्यूनतम दृश्यता एक हजार मीटर पूर्णिया में दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने के बावजूद बर्फीली हवा के कारण ठंड का प्रभाव बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
   
   
   पटना
   27.7
   17.0
   
   
   गया
   28.2
   13.6
   
   
   भागलपुर
   28.1
   15.8
   
   
   मुजफ्फरपुर
   27.6
   16.7
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138329

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com