Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, मधुबनी । Madhubani Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: मिथिलांचल की चर्चित सीटों में एक मधुबनी विधानसभा के लिए सुबह सात बजे से ही मतदान आरंभ हो गया है। यहां विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोट डाले जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चुनाव आयेाग की ओर से चुनाव की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। स्थानीय यानी बिहार पुलिस के जवानों के साथ ही साथ दूसरे राज्यों से आए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।
यहां से एआइएमआइएम के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला आरजेडी और आरएलएम में माना जा रहा है, लेकिन जनसुराज और एआइएमआइएम ने मुकाबले को बहुकोणीय बनाने की कोशिश की है।
मधुबनी विधानसभा सीट के प्रत्याशी
- 1. समीर कुमार महासेठ राष्ट्रीय जनता दल
- 2. माधव आनंद राष्ट्रीय लोक मोर्चा
- 3. अनिल कुमार मिश्र जन सुराज
- 4. राशिद खलिल एआईएमआईएम
- 5.राजीव कुमार झा राइट टू रिकॉल पार्टी
- 6.रामसागर शर्मा जागरूक जनता पार्टी
- 7.सुरेंद्र कांत कारी समता पार्टी
- 8.मिहिर कुमार झा निर्दलीय
- 9. गणेश पूर्वे निर्दलीय
|