search

सोनभद्र में मासूम के गले में खाते समय फंसा चना, थमी सांस

deltin33 2025-11-11 01:07:37 views 782
  

मृतक के पिता ने बताया कि बच्चे ने खाना खाया था।  



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। म्योरपुर में सोमवार सुबह भिगोया हुआ चना खाने से डेढ़ वर्षीय बालक किट्टू की मौत हो गई। चना उसके गले में फंस गया था जिससे उसकी सांस थम गई। स्वजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चिकित्सक डा. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि गले में चना फंसने से मौत के लक्षण प्रतीत हो रहे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। म्योरपुर कस्बे में सोमवार को सुबह करीब 11 बजे राजेश का डेढ़ वर्षीय पुत्र किट्टू चना खाने के बाद अचेत हो गया।

इस पर स्वजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे, जहां चिकित्सक प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन शव लेकर घर लौट गए। फिर दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पिता राजेश बच्चे का शव लेकर अस्पताल पहुंचा और चिकित्सक से जान बचाने के लिए बच्चे को देखने के लिए कहा।

लेकिन फिर चिकित्सक ने उसे मृत बताया। मृतक के पिता ने बताया कि बच्चे ने खाना खाया था। उसके बाद चने का एक दाना खाया, जिसके बाद वह अचेत हो गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521