search

गोपालगंज में चुनावी मतभेद को लेकर भिड़े दो पक्ष, 3 लोग घायल; क्रॉस FIR दर्ज

cy520520 2025-11-11 00:13:07 views 1103
  

घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)



संवाद सूत्र, बैकुंठपुर (गोपालगंज)। जिले अंतर्गत बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच राजनीतिक विरोध को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

दोनों ओर से हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया और दोनों पक्षों से बातचीत की।

वहीं, एसडीएम अनिल कुमार ने भी बनौरा पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। एक पक्ष की ओर से विकास सिंह ने नौ लोगों के खिलाफ, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से मनीष सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति विकास सिंह और मनीष सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह विवाद राजनीतिक मतभेद को लेकर हुआ।

बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था। एक पक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थक है, जबकि दूसरा पक्ष राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को समर्थन देता है। हाल के चुनाव में मतदाताओं की राजनीतिक निष्ठा को लेकर बहस ने रविवार को तूल पकड़ लिया, जो सोमवार को टकराव में बदल गई।

एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने पूरे गांव में गश्ती बढ़ा दी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस बीच, गांव में अब भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस ने स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए गांव में कैंप कर निगरानी तेज कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737