search

यमुनानगर में स्कूल बस ने कार को मारी टक्कर, रिटायर्ड फौजी की मौत; पत्नी व बेटा घायल

Chikheang 2025-11-10 20:06:56 views 1244
  

स्कूल बस की कार में टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत, पत्नी व बेटा घायल।



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। स्कूल बस की टक्कर से थाना छप्पर क्षेत्र के मिलक माजरा टोल पर कार पलटने से रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार उसका बेटा व पत्नी घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रात में शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार की रात हुई घटना के चलते रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अज्ञात स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जगाधरी की द्वारिकापुरी निवासी 60 वर्षीय सरदार सिंह कार में पत्नी हरजीत कौर व बेटे के साथ गांव लवाना में अपनी बेटी के घर जा रहे थे। इस दौरान जैसे मिलक माजरा टोल को पार कर कुछ दूरी पर पहुंचे तो पीछे से एक अज्ञात स्कूल बस चालक ने कार में टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से कार पलट गई।

कार चला रहे सरदार सिंह व उनकी पत्नी हरजीत कौर व बेटा घायल हो गए। हादसे को अंजाम देकर चालक बस सहित मौके से निकल गया। आसपास के लोगों ने कार से सरदार सिंह व हरजीत कौर व उनके बेटे को निकाला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा।

अस्पताल में चिकित्सक ने सरदार सिंह को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल हरजीत कौर व उनके बेटे को अस्पताल में भर्ती कर लिया। थाना छप्पर प्रभारी सुमित कांबोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953