deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Election Phase 2: 136 महिला उम्मीदवार, मांझी की बहू से लेकर रेणु देवी तक...इन हाई प्रोफाइल चेहरों पर टिकी निगाहें

LHC0088 2025-11-10 19:37:42 views 132

  

दूसरे फेज में 136 महिला उम्मीदवार। फाइल फोटो  



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले, चुनावी मैदान में महिला उम्मीदवारों की बड़ी संख्या ने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच ली हैं। इस चरण में कुल 136 महिला प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कुल 1,302 उम्मीदवारों में से 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं।

प्रमुख पार्टियों ने अपनी कई हाई-प्रोफाइल महिला नेताओं को मैदान में उतारा है। पार्टी अपनी महिला विंग को सक्रिय कर महिला वोटरों को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रही है।

1. रेणु देवी (बीजेपी): बेतिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं रेणु देवी एनडीए की सबसे प्रमुख महिला चेहरा हैं। बिहार की डिप्टी सीएम रह चुकी हैं। उनका राजनीतिक कद और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर उनकी मुखरता उन्हें इस चरण की हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार बनाती है।

2. लेसी सिंह (जेडीयू): धमदाहा विधानसभा सीट से जेडीयू की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लेसी सिंह मैदान में हैं। वह जेडीयू की कोर कमेटी की सदस्य हैं और पार्टी की शीर्ष महिला लीडरशिप में गिनी जाती हैं। उनकी उम्मीदवारी एनडीए की महिला-केंद्रित शासन और योजनाओं को हाईलाइट करने में महत्वपूर्ण है।

3. दीपा मांझी (हम): इमामगंज (SC) सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की उम्मीदवार दीपा मांझी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू हैं। महादलित समुदाय में मजबूत पकड़ रखने वाली दीपा, एनडीए गठबंधन की सामाजिक समावेश रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

4. रितू जायसवाल (निर्दलीय): सीतामढ़ी जिले की परिहार विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं रितू जायसवाल पूर्व में राजद की फायरब्रांड नेता और चर्चित मुखिया रह चुकी हैं। आईएएस अधिकारी की पत्नी, उन्होंने अपनी जनसेवा के लिए \“चैंपियंस ऑफ चेंज\“ पुरस्कार जीता है। परिहार सीट पर एक मजबूत चुनौती पेश कर रही हैं।

5. श्रेयसी सिंह (बीजेपी): जमुई सीट से बीजेपी की उम्मीदवार श्रेयसी सिंह एक अंतरराष्ट्रीय शूटर और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। 2020 में पहली बार विधायक बनीं, उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में निशानेबाज़ी में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनका युवा और ग्लैमरस प्रोफाइल बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण आकर्षण है।

6. गायत्री देवी (बीजेपी): सीतामढ़ी जिले की परिहार विधानसभा सीट से निवर्तमान बीजेपी विधायक गायत्री देवी इस बार भी अपनी सीट बचाने के लिए मैदान में हैं। वह अपनी मजबूत स्थानीय पकड़ और पार्टी के समर्थन के बल पर निर्दलीय प्रत्याशी रितू जायसवाल और अन्य उम्मीदवारों से मुकाबला कर रही हैं।
महिला टर्नआउट पर टिकी निगाहें

राजनीतिक विश्लेषक शोभित सुमन का मानना है कि इस चरण में महिलाओं का टर्नआउट निर्णायक साबित होगा। नीतीश के फेवर में लगातार महिलाएं रही है। इस बार महागठबंधन ने भी तमाम योजनाओं की घोषणा कर महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया है।

इस बार बिहार की राजनीति में महिला शक्ति अब निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार है। हालांकि कड़वी सच्चाई यह भी है कि राजनीतिक दल अब भी महिलाओं को टिकट देना नहीं चाहते। बातें बस 35 प्रतिशत आरक्षण की होती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

810K

Credits

Forum Veteran

Credits
87873