search

वंदेभारत से सिर्फ इतने घंटे में पूरी होगी बनारस से खजुराहो की यात्रा, 11 नवंबर से चलेगी ट्रेन

cy520520 2025-11-10 14:07:08 views 1252
  



जागरण संवादाता, महोबा। रेल मंत्रालय ने बनारस से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन को स्वीकृति दे दी है और शनिवार को ट्रेन महोबा आने पर लोगों ने इसका स्वागत किया और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंचे। अब यह ट्रेन 11 नवंबर से नियमित रूप से संचालित की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आधुनिक ट्रेन उप्र और मप्र के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (गुरुवार को छोड़कर) चलेगी और 7 घंटे 50 मिनट में बनारस से खजुराहो का सफर तय करेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से काशी, चित्रकूट, बांदा और बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार होगा। इससे न केवल तीर्थ और सांस्कृतिक पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। यह ट्रेन बनारस से 05.15 पर चलेगी।

इसके बाद 6.55 पर विंध्याचल, 8 बजे प्रयागराज छिवकी, 10.05 पर चित्रकूटधाम कर्वी, 11.08 पर बांदा, 12.08 पर महोबा होते हुए 13.10 पर खजुराहो पहुंचेगी।

वहीं खजुराहो से 15.20 पर यह प्रस्थान करेगी। इसके बाद 16.18 पर महोबा, 17.13 पर बांदा, 18.13 पर चित्रकूटधाम कर्वी, 20.20 पर प्रयागराज छिवकी 21.10 पर विंध्याचल होते हुए 23.10 पर बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन खजुराहो से बनारस तक की यात्रा को मात्र सात घंटे 50 मिनट में पूरा करेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737