search

दिल्ली MCD उपचुनाव: AAP के बाद BJP ने भी घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

Chikheang 2025-11-10 02:07:25 views 1272
  

दिल्ली नगर निगम में 12 वार्डों में उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने नगर निगम उपचुनाव 2025 के लिए 12 वार्डों में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें, इससे पहले आज ही आम आदमी पार्टी ने अपने 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश नेतृत्व के परामर्श से चयनित इन प्रत्याशियों में मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक और चांदनी महल जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं। पार्टी ने स्थानीय मुद्दों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार उतारे हैं, ताकि AAP के गढ़ में सेंध लगाई जा सके।

सूची के अनुसार, मुंडका (35) से जयपाल सिंह दराल (नैनी प्रधान), शालीमार बाग-बी (56) से अनीता जैन, अशोक विहार (65) से वीना असीजा, चांदनी चौक (74) से सुमन कुमार गुप्ता, चांदनी महल (76) से सुनील शर्मा, द्वारका (120) से मनीषा राजपाल सहरावत, दिचाऊं कलां (128) से रेखा रानी, नरायणा (139) से चंद्रकांता शिवानी, दक्षिणपुरी (164) से रोहिणी राज, संगम विहार (163) से शुभ्रजीत गौतम, ग्रेटर कैलाश (173) से अंजुम मंडल और विनोद नगर (198) से सरला चौधरी को मैदान में उतारा गया है।

  

यह भी पढ़ें- दिल्ली में AAP को झटका, नाराज चल रहे दिग्गज नेता और 7 बार के विधायक ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें- BJP-कांग्रेस छूटे पीछे, AAP ने मारी बाजी; MCD उपचुनाव के लिए 12 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953