search

फिरोजाबाद के नौ प्राचीन मंदिरों की बदलेगी सूरत, पर्यटन मंत्री ने किया योजना का शिलान्यास

Chikheang 2025-11-10 00:07:29 views 871
  



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने रविवार दोपहर नारखी के बछगांव स्थित शिव गुफा मंदिर में हुए कार्यक्रम में नौ प्राचीन मंदिरों का करीब 14 करोड़ की लागत से कराए जा रहे कार्याें का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता से लाभ उठाने की अपील की। कहा कि प्रदेश में सभी प्राचीन मंदिरों और पर्यटक स्थलों का विकास कार्य कराया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


मंत्री जयवीर सिंह ने 153.30 लाख की लागत से बछगांव स्थित शिव गुफा मंदिर, 236.06 लाख से नगला डूंगर स्थित शिव एवं माता मंदिर , 218.25 लाख से नगला रामकुंवर के चौड़ेश्वर मंदिर, 204.21 लाख से गढ़ी सियर देवी मंदिर, 197.82 लाख से रामगढ़ उमरगढ़ स्थित प्राचीन मनकेश्वर शिव मंदिर, 136.61 लाख से गोंछ स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर, 110.39 लाख से भूड़ नगरिया में बजरंग आश्रम के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 99.90 लाख की लागत से हिम्मतपुर में माता मंदिर, 53.05 लाख की लागत से पहाड़पुर स्थित प्राचीन सनातन मंदिर के पर्यटन विकास कार्याें का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार विरासत और परंपरा को सजोने के लिए प्रयासरत है। उनका उद्देश्य फिरोजाबाद को पर्यटन का हब बनाना है,ताकि लोग यहां की विरासत और संस्कृति से परिचित हो सकें। टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख सुनील चक और अधिकारीगण उपस्थित थे।
जंगल की यात्रा करने निकले राहुल

कार्यक्रम के समापन के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी को पप्पू कहा। उन्होंने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव चल रहा हैं और राहुल गांधी जंगल की यात्रा करने निकल गए हैं।

एक कदम गांधी के साथ यात्रा के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर निकाली जा रही यात्रा हो या अन्य आयोजन सभी भाजपा द्वारा प्रायोजित हैं। ये यात्राएं राष्ट्रीय एकता व अखंडता के नाम पर निकाली जा रही हैं। मूल रूप से भारत में रहने वाले सभी लोग सनातनी व सनातन संस्कृति का पालन करने वाले हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953