search

हरिद्वार में विधवा को शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, बोला- अगर किसी को कुछ बताया तो मार दूंगा जान से

deltin33 2025-11-9 23:07:02 views 877
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में कोलकाता की एक विधवा को शादी का झांसा देकर कई महीने तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपित शादी से मुकर गया। तब पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से कोलकाता (बंगाल) निवासी एक महिला सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। औद्योगिक क्षेत्र में ही महिला ने किराये पर कमरा लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह खुद मेहनत कर अपना गुजारा करती आ रही है।

कुछ समय पहले उनकी जान-पहचान मोनू निवासी फूलगढ़, थाना पथरी से हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपित ने शादी का प्रस्ताव रखकर भरोसा जीत लिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर मोनू ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में लगातार संबंध बनाता रहा।

काफी बीतने पर महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित मुकर गया। इतना ही नहीं, उसने धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में कुछ बताया तो जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, धमकी और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपित की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मंगेतर ने नर्सिंग छात्रा को हरिद्वार लाकर किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: आर्मेनिया से लारेंस के नाम से मांगी 30 लाख की रंगदारी, एक गिरफ्तार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521