11 नवंबर से नियमित चलेगी बनारस - खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने द‍िखाई थी हरी झंडी

cy520520 2025-11-9 21:07:45 views 575
  

सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का संचालन होगा।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। बनारस - खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन मंगलवार यानी 11 नवंबर से शुरू हो जाएगा। सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का संचालन होगा।

इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस (प्राथमिक अनुरक्षण) बनारस स्टेशन पर ही किया जाएगा। ट्रेन की गति सीमा 58.62 किलो मीटर प्रति घंटे निर्धारित है। दोनों गंतव्यों के बीच 469 किलो मीटर की दूरी आठ घंटे में तय होगी। इस ट्रेन के नियमित संचालन का आधिकारिक शेड्यूल रविवार को रेलवे बोर्ड की ओर से जारी कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 26506 बनारस - खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन बनारस से सुबह 5.10 बजे प्रस्थान करेगी। सुबह 5.25 बजे कैंट स्टेशन से रवाना होगी। विंध्याचल स्टेशन पर सुबह 6.55 बजे आगमन होगा। प्रयागराज छिवकी: सुबह आठ बजे गुजरेगी। चित्रकूट धाम पर सुबह 10.05 बजे आगमन होगा। बांदा स्टेशन पर सुबह 11.08 बजे आएगी।

महोबा स्टेशन पर दोपहर 12.08 बजे आगमन होगा। दोपहर 1.10 बजे खजुराहो स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 26505 खजुराहो - वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दोपहर 3.20 बजे प्रस्थान करेगी। महोबा स्टेशन पर शाम 4.20 बजे रुकेगी।

बांदा स्टेशन पर शाम 5.13 बजे 2 मिनट का ठहराव लेगी। चित्रकूट धाम स्टेशन पर शाम 6.13 बजे आएगी। मार्ग में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 8.20 बजे आगमन होगा। विंध्याचल: रात 9.10 बजे आएगी। रात 11 बजे तक कैंट स्टेशन पहुंचेगी। अंत में रात्रि 11.15 बजे पहुंच कर समाप्त हो जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138324

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com